Walk In Winter: सर्दियों में मॉर्निंग वॉक करने के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 12:00 AM IST

Walk In Winter: टहलने के चलते न सिर्फ फिजिकली, बल्कि मेंटल कैपेसिटी भी बढ़ जाती है व तनाव दूर होता है। ठंड में कम से कम रोजाना 2- 3 किलोमीटर जरूर टहलें। लेकिन सर्दियों में तेज चलने के कारण सांस फूलने लगती है, तो ऐसे में अपने चलने की स्पीड को नॉर्मल रखें।

KEY HIGHLIGHTS
  • टहलना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है
  • सर्दियों में मॉर्निंग वॉक करते वक्त कुछ बातों को ध्यान में रखना है जरूरी
  • सांस फूलने की समस्या से बचने के लिए तेज रफ्तार में चलने से बचें

Walk In Winter: फिजिकली फिट रहने के लिए टहलना बेहद फायदेमंद माना जाता है। वहीं कई लोग सलाह देते हैं कि बॉडी को फ्लेक्सिबल और सही शेप में रखने के लिए आपको योगा, जिम वर्कआउट, जॉगिंग या मॉर्निंग वॉक करनी जरूरी होती है। हालांकि, सुबह की सैर सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होती है। जबकि, ठंड के मौसम में सुबह उठकर वॉक करने सेसे कुछ खास लाभ मिलते हैं। सबसे पहले तो सर्दियों में सुबह वॉक करने से आपकी बॉडी को गर्माहट तो मिलती ही है और हेल्दी रहने में भी मॉर्निंग वॉक काफी बढ़िया होता है। हल्की ठंड में सुबह की सैर हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाती है।

टहलने से पहले ध्यान रखें ये बातें-

  1. टहलने के लिए ऐसे जूते कैरी करें, जो आरामदायक हों ताकि चलने पर तकलीफ न दे।
  2. सुबह या शाम की सैर के लिए शांत वातावरण और नेचुरल सीन वाला खुला स्थान चुनें। टहलने के लिए गार्डन सबसे बढ़िया ऑप्शन होता है।
  3. हमेशा टहलते वक्त हल्की गहरी सांस लेने की कोशिश करें मन में शांत रखें।
  4. बॉडी टेपरेचर नॉर्मल रखने के लिेए हेतु शरीर को अधिक पानी की जरूरत रहती है। सैर पर जाने से पहले और बाद में एक गिलास पानी जरूर पिएं।
  5. सर्दियों में सड़क पर चलने से बचें क्योंकि इन दिनों कोहरे के कारण हादसे होने की ज्यादा रहती है।

End of Feed