World Pulses Day 2024: डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 तरह की दाल, एक्सपर्ट से जानें इन्हें खाने सेहत को मिलने वाले फायदे

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Feb 10, 2024, 01:12 PM IST

World Pulses day 2024: अच्छी सेहत के लिए अच्छी डाइट लेना जरूरी होता है, ऐसे में दाल का सेवन सबसे बेस्ट होता है। हाई प्रोटीन वाली दाल भारतीय खानपान का बड़ा हिस्सा है। विश्व दलहन दिवस पर यहां देखें 5 सबसे ज्यादा पोषण वाली दालें, जिनको खाना है सेहत के लिए रामबाण।

World Pulses day 2024: इन दिनों खराब लाइफस्टाइल तो बिगड़ी हुई खानपान की आदतों के कारण ही सेहत से जुड़ी कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अच्छी सेहत के लिए डाइट में पोषण युक्त संतुलित आहार शामिल करना बहुत जरूरी है। अगर आप खाने में नियमित प्रोटीन और पोषण वाली चीजें लेंगे, तो सेहत हमेशा दुरुस्त रहेगी। ऐसे में भारतीय खानपान का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाने वाली दालों का सेवन बहुत ही रामबाण होता है। दालों में प्रोटीन के साथ फाइबर भी बहुत मात्रा में होता है, जो वेट लॉस, डायबिटीज, मेटाबॉलिज्म आदि जैसी दिक्कतें दुरुस्त कर देता है। आज विश्व दलहन दिवस के दिन यहां देखें टॉप 5 दालें जिनका सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

World Pulses day, dal benefits in hindi, pulses day for health (1)

World pulses day 2024 top pulses that are good for health

Pulses Day Benefits of dal, High Protein Lentils for Health

उरद दाल

काली दाल या उरद की दाल खाना बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। ये लो फैट और कम कैलोरीज वाली दाल पाचन तंत्र दुरुस्त करने का काम करता है। साथ ही साथ ये दाल प्रोटीन तो विटामिन बी 3 का भी बढ़िया स्त्रोत है। जो आपके एनर्जी लेवल्स से लेकर हार्ट हेल्थ और नर्वस सिस्टम को ठीक करने का काम करती है।

End of Feed