World ORS Day: मानसून में भी हो सकता है डिहाइड्रेशन का खतरा, जानिए ORS कब बनता है सबसे बड़ा सहारा

World ORS Day: मानसून के दिनों में पेट के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जिससे बचाव के लिए ORS का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। आज ORS Day के मौके पर जानते हैं कब ORS ज्यादा फायदेमंद होता है।

World ORS Day: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं अपने साथ कई संक्रामक बीमारियां भी लेकर आता है। इस दौरान दूषित पानी, बासी खाना और गंदगी के कारण डायरिया (दस्त), उल्टी और पेट के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। इन बीमारियों में सबसे बड़ा खतरा संक्रमण से ज्यादा डिहाइड्रेशन का होता है। ऐसे समय में एक छोटा-सा ORS (Oral Rehydration Solution) का पैकेट कई बार अस्पताल जाने की नौबत तक टाल सकता है। हालांकि ORS का सही समय और सही तरीका जानना भी उतना ही जरूरी है। आज ORS Day के मौके पर हम आपको बताएंगे कि कब ORS आपके लिए फायदेमंद होता है।

World ORS Day

मानसून में कितना फायदेमंद है ORS!

मानसून में पेट का संक्रमण क्यों बढ़ जाता है

बारिश के मौसम में नमी और गंदा पानी बैक्टीरिया, वायरस और परजीवियों के पनपने के लिए अच्छा वातावरण बनाते हैं। इस मौसम में बाहर का खुला और अधपका खाना या दूषित पानी पीने से पेट का संक्रमण हो सकता है। इसके कारण बार-बार दस्त, उल्टी, पेट दर्द और बुखार जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यदि समय रहते शरीर में पानी की कमी पूरी न की जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

End of Feed