World Heart Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता है World Heart Day? क्या है इसका इतिहास और महत्व

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 28, 2023, 08:37 AM IST

World Heart Day 2023: इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हर उम्र के लोग दिल की बीमारी से जुझ रहे हैं। इस वजह से हार्ट अटैक का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो 30 साल से कम उम्र के लोग भी दिल की बीमारी से जुझ रहे हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का असल कारण खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान है।

World Heart Day 2023: इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हर उम्र के लोग दिल की बीमारी से जुझ रहे हैं। इस वजह से हार्ट अटैक का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो 30 साल से कम उम्र के लोग भी दिल की बीमारी से जुझ रहे हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का असल कारण खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान है। ऐसे में हार्ट से जुड़ी बीमारियों को के बारे में लोगों को बताने और इसकी जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

World Heart Day 2023

विश्व हृदय दिवस का इतिहास - World Heart Day History

विश्व हृदय दिवस मनाने की शुरुआत 24 सितंबर 2000 को हुई थी। वर्ल्ड हार्ट डे की शुरुआत साल 2000 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (WHF) और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने साथ मिलकर की थी। वर्ल्ड हार्ट डे को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच हृदय संबंधी रोगों की जागरूकता फैलाना है। ताकि हार्ट डिजीज के बचा जा सके।

End of Feed