'हंतावायरस से आम जनता को खतरा कम' चूहों से फैलने वाला Hantavirus नहीं है कोरोना जैसा, WHO ने की पुष्टि, जानें सब कुछ

अब तक दुनिया में हंतावायरस के 8 केस दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से 3 की मौत हो चुकी है। हंतावायरस के बढ़ते रिस्क के चलते WHO ने मीडिया से बातचीत की, जानें विश्व स्वास्थ्य संगठन ने क्या कहा -

कोरोना महामारी के बाद दुनिया में किसी भी नए वायरस की खबर लोगों को तुरंत चिंता में डाल देती है। इन दिनों Hantavirus फिर चर्चा में है, क्योंकि एक क्रूज शिप पर इसके कई मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अभी तक 8 हंतावायरस मामलों की पुष्टि की गई है। जिनमें से 5 अस्पताल में हैं और 3 की मौत हो चुकी है। WHO ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इस वायरस को लेकर अहम जानकारी साझा की है। हालांकि WHO ने साफ कहा है कि फिलहाल आम जनता के लिए इसका खतरा कम है।

End of Feed