Winter Diet: सर्दियों के मौसम आते ही लोगों को अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। मौसम बदलने के साथ सर्दी, खांसी, और बुखार जैसी अनेकों समस्याओं से हमें जूझना पड़ता है। अगर हम अपने आहार में थोड़ा सा बदलाव करें और इसको एक अच्छे डाइट प्लान के साथ लें तो अनेकों बीमारियों से बच सकते है। इसके लिए हमें खाने-पीने में विटामिन, वसा, इम्यूनिटी वर्धक व प्रोटीन युक्त सामग्रियों का उपयोग करना कई फायदे दे सकता है। ऐसा करने से हम कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं, जो खाने-पीने में थोड़ी ही लापरवाही से भयानक रूप ले सकती है। भोजन में शामिल जरूरी पौष्टिक तत्वों के हम तंदरुस्त रहने के साथ-साथ गंभीर बीमारियों से भी बच सकते है।
सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए अपने खाने में शामिल करें ये आहार
जब सर्दियों का मौसम आता है तो हमारी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिससे अनेकों बीमारियों के होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। अगर हम अपने डाइट में इन इम्यूनिटी वर्धक आहारों को शामिल करें तो इन बीमारियों से कोसों दूर रह सकते है।
1– खजूर-
सर्दियों में खजूर का नियमित सेवन स्वास्थ्य वर्धक माना जाता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी, पोटेशियम के साथ जिंक भी रहता है, जो इम्यूनिटी बढ़ने के साथ रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने, ताकत बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने का काम करता है।
2 – हरी सब्जियां-
बदलते मौसम के साथ खान-पान में भी परिवर्तन होता रहता है। ठंड में स्वस्थ रहने के लिए हमें आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, और कैल्शियम युक्त हरी सब्जियों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना लाभकारी होता है, जिसमें पालक, लहसुन, हल्दी, अदरक, सरसों का साग और मेथी शामिल हैं।
3– गुड़-
सर्दियों में अक्सर ब्लड सर्कुलेशन थोड़ा धीमा पड़ जाता है। इसके लिए गुड़ का नियमित सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं। गुड़ में आयरन और विटामिन बी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जिसके खाने से बॉडी में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। गुड़ को यदि रोजाना खाया जाए तो इससे इम्यूनिटी और खून का फ्लो सही होता है।
4–तुलसी और शहद-
तुलसी और शहद को मिलाकर सेवन करने से यह एंटीबैक्टीरियल, और एंटीसेप्टिक का काम करता है। यह बीमारियों से लड़ने और दूर रखने में बेहद सहायक होता है। तुलसी और शहद के मिश्रण में प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, अमीनो एसिड और कार्बोहाइड्रेट मौजूद रहता है, जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
5–ड्राई फ्रूट-
ड्राई फ्रूट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, और फाइबर मौजूद रहते है। अगर इसका सेवन हम सर्दियों में करते है तो ये हमें बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है और साथ ही शहद को स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इन सब आहारों के अलावा हमारे शरीर के लिए प्रतिदिन सुबह के समय विटामिन डी के लिए धूप भी लेना आवश्यक है। साथ ही हमें गर्म पानी का सेवन करना कई रोगों से बचाने में मददगार होता है। इससे हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
