World Liver Day 2024: शारीरिक शरीर में जितना महत्व अन्य अंगों का होता है, उतना ही महत्वपूर्ण हमारा लिवर भी है। अगर लिवर अपना काम करना बंद कर दे, तो शरीर जल्दी बीमारियों का घर बन सकता है। शरीर के इंटॉक्सिकेशन से लेकर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने तक, शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों के संचालन में लिवर बहुत अहम भूमिका निभाता है। लेकिन आजकल हम देख रहे हैं की लोगों में लिवर से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिल रही हैं। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन इसका एक बड़ा कारण है आजकल का खराब खानपान और जीवनशैली। इसकी वजह से लोगों में फैटी लिवर, लिवर फेलियर और लिवर सिरोसिस आदि जैसी समस्याएं काफी देखने को मिल रही हैं। लोगों को लिवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस या वर्ल्ड लिवर डे (World Liver Day) मनाया जाता है। बहुत कम ही ऐसे लोग हैं, जो इस खास दिन महत्व के बारे में जानते हैं। आज के इस लेख में हम आपको विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व, इसका इतिहास और इस साल की थीम बता रहे हैं।
विश्व लिवर दिवस क्यों मनाया जाता है - Why World Liver Day Is Celebrated
वर्ल्ड हेल्थ डे की शुरुआत लिवर से जुड़ी समस्याओं के बढ़ते मामलों की गंभीरता को देखते हुए की गई थी। यह हमारे शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन जाने-अंजाने में लोग अपने इस अंग को नुकसान पहुंचा लेते हैं। लोगों के पास जानकारी की कमी होने की वजह से वह अपने लिवर को स्वस्थ नहीं रख पाते हैं। लिवर की बढ़ती समस्याओं को लेकर लोगों के बीज जागरूकता लाने और इससे बचाव के लिए शिक्षित करने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य दिवस की नींव रखी गई। इसलिए इस दिन का बहुत विशेष महत्व है।
विश्व लिवर दिवस का इतिहास - World Liver Day History
लोगों को लिवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए वर्ष 1996 में यूरोपियन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ द लिवर (ईएएसएल) विश्व लिवर दिवस की स्थापना की। तब से आजतक हर साल 19 अप्रैल को हर साल विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। जिससे कि लोगों को शिक्षित किया जा सके और लिवर से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम किया जा सके।
विश्व लिवर दिवस थीम 2024 - World Liver Day Theme 2024
हर साल विश्व लिवर दिवस की थीम का विषय अलग-अलग होता है। इस साल वर्ष 2024 के लिए विश्व लिवर दिवस की थीम सतर्क रहें, नियमित लीवर जांच कराएं और फैटी लीवर रोगों को रोकें। इस थीम का उद्देश्य ऐसी जीवनशैली को बढ़ावा देना है, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
