तपती गर्मी से राहत दिलाने के लिए मानसून की बारिश काफी महत्वपूर्ण होती है। वहीं बारिश हो और पकोड़े न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मानसून के मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ने लगता है। जी हां मानसून में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। जिससे लोग अक्सर पेट की समस्याओं से परेशान दिखाई देते हैं। यदि आपका पाचन पहले से ही कमजोर हैं, तो आपको इस मौसम में आपको और भी खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं पाचन दुरुस्त रखने के लिए कारगर घरेलू नुस्खे...
मानसून में पाचन की समस्याएं क्यों बढ़ती हैं?
आयुर्वेद के अनुसार मानसून के मौसम में हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, क्योंकि इस मौसम में हमारी जठराग्नि कमजोर हो जाती है। जिससे पाचन स्लो हो जाता है। इसके अलावा मानसून में हवा में बैक्टीरिया और फंगस का प्रकोप बढ़ जाता है। जिससे फूड पॉइजनिंग, डायरिया, और संक्रमण के मामले बढ़ने लगते हैं। आइए जानते हैं कुछ कारगर घरेलू नुस्खे जो आपको पाचन के रोगों से बचा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - फैंसी नाश्ता छोड़ खाने में शामिल करें ये 3 देसी चीजें, सेहत के लिए साबित होती हैं सुपरफूड
अदरक का सेवन
मानसून के मौसम में पेट की सेहत को बेहतर बनाने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। जिससे आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से आसानी से बच पाते हैं।
सीजनल फल और सब्जियां खाएं
मानसून में पाचन से जुड़ी समस्याओं को बेहतर बनाने के लिए आपको सीजनल फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। फाइबर से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचा सकता है। हालांकि आपको मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इनमें हानिकारक कीड़े पनपने की संभावना अधिक होती है।
बाहर का खाना न खाएं
बारिश के मौसम में चटपटा खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन बाहर का खाना आपके पाचन को खराब कर सकता है। क्योंकि स्ट्रीट फूड्स में बैक्टीरिया का विकास तेजी से होता है। जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इसलिए आपको मानसून में बाहर का खाना अवॉइड करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
