मानसून का मौसम गर्मी से राहत के साथ अपने लिए कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। इस मौसम में हवा में नमी बढ़ने लगती है, जिससे चिपचिपाहट महसूस होती है। वहीं इस मौसम में आपको सामान्य से ज्यादा पसीना भी आता है। जिसके कारण आपको स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में आपको खुजली, फंगल इंफेक्शन, स्किन रेडनेस और जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। जिससे बचाव के लिए आप कुछ कारगर घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ती हैं स्किन प्रॉब्लम?
बारिश के मौसम में हवा मे नमी काफी बढ़ जाती है, जिसका असर हमारी सेहत पर भी दिखता है। इस मौसम में चिपचिपाहट काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसके साथ ही पसीना आने की दर में भी इजाफा होता है। यही कारण है कि इस मौसम में आपके शरीर में बैक्टीरिया और फंगल पनपने लगते हैं, जो आपकी स्किन प्रॉब्लम का कारण बन जाते हैं। यही कारण है कि मानसून में लोगों को खुजली, फंगल इंफेक्शन, स्किन रेडनेस और जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
स्किन हाइड्रेट रखें
मानसून में स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपनी स्किन को हाइड्रेट रखें। इसके लिए आपको रोजाना भरपूर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आप स्किन को हेल्दी और हाइड्रेटेड रखने के लिए ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
साफ-सफाई का ख्याल रखें
इस मौसम में स्किन को बचाने के लिए जरूरी है कि आप खुद की साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। मानसून में इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाती है, इसलिए शरीर की पूरी तरह साफ-सफाई काफी महत्वपूर्ण है।
खुद को ड्राई रखें
मानसून के मौसम में हम अक्सर बारिश में भीग जाते हैं, जो काफी सामान्य है। लेकिन आपको बहुत देर तक भीगे हुए नहीं रहना है। क्योंकि इस तरह से आप स्किन इंफेक्शन को बढ़ा लेते हैं। बारिश में भीगने पर घर जाते ही तुरंत खुद को ड्राई कर लें।
हेल्दी डाइट लें
स्किन की सेहत को बेहतर बनाने के लिए जितना जरूरी बाहरी सेफ्टी है, उतनी ही जरूरी हेल्दी डाइट लेना भी है। आपको मानसून में स्किन का ख्याल रखने के लिए कोलेजन बूस्टर फूड्स और विटामिन-सी और विटामिन-ई से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
