1 Out Of 5 People In India Is Becoming Obese: क्या आपने गौर किया है कि हमारे आस-पास ज्यादातर लोग या तो मोटे हो रहे हैं या फिर वजन बढ़ने की शिकायत कर रहे हैं? एक नई रिसर्च ने ये साफ कर दिया है कि भारत में हर पांच में से एक परिवार ऐसा है, जहां घर के सभी बड़े सदस्य मोटापे की चपेट में हैं। NICPR, टेरी स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज और सिम्बोसिस जैसे संस्थानों की इस स्टडी ने कई चौंकाने वाली बातें सामने रखी हैं।
1 Out Of 5 People In India Is Becoming Obese
मोटापा पूरे परिवार की समस्या
इस ताजा सर्वे में पाया गया है कि देश में करीब 20% घर ऐसे हैं, जहां सभी वयस्क मोटापे या ओवरवेट की कैटेगरी में आते हैं। यानी अब ये कोई अकेले की बीमारी नहीं रही। घर में अगर एक व्यक्ति मोटा है, तो बाकी भी उसी राह पर हैं, क्योंकि खानपान की आदतें और लाइफस्टाइल ज्यादातर मामलों में साझा होते हैं।
शहरों में मोटापा दो गुना ज्यादा
रिसर्च के मुताबिक, शहरी परिवारों में मोटापे की दर दोगुनी है। इसका मतलब साफ है ज्यादा आरामतलब जिंदगी, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और प्रोसेस्ड फूड की भरमार। हालांकि गांवों में भी ये समस्या बढ़ रही है, जोकि पहले नहीं दिखती थी।
बाहर का खाना और स्क्रीन टाइम बड़ा कारण
घर-घर में आजकल बाहर का खाना, ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना और टीवी या मोबाइल पर घंटों बिताना आम हो गया है। यही आदतें बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को प्रभावित कर रही हैं। खासकर जब पूरा परिवार एक साथ ऐसी आदतें अपनाता है, तो मोटापा भी पूरे घर को पकड़ लेता है।
कुछ राज्यों में हालात ज्यादा खराब
तमिलनाडु, मणिपुर, केरल, सिक्किम और पंजाब जैसे राज्यों में यह ट्रेंड सबसे ज्यादा देखने को मिला है। इन जगहों पर हर तीसरे घर में सभी वयस्क मोटापे से ग्रस्त हैं। इससे पता चलता है कि कुछ हिस्सों में ये एक गंभीर पब्लिक हेल्थ क्राइसिस बनता जा रहा है।
एक्सपर्ट्स की सलाह
NICPR के एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोटापे से निपटने के लिए सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार को मिलकर बदलाव लाने होंगे। घर में साथ में हेल्दी खाना, साथ में वॉक पर जाना, टीवी कम देखना, ये छोटी-छोटी बातें मिलकर मोटापे पर बड़ी चोट कर सकती हैं।
आज मोटापा सिर्फ शरीर की परेशानी नहीं बल्कि फैमिली लेवल पर सोचने वाली बात बन गई है। अगर वक्त रहते हम सब साथ मिलकर हेल्दी लाइफस्टाइल नहीं अपनाते, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए ये और भी खतरनाक हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
