Zinc Phosphide: मिनटों में जान पर बन सकती है बात! जानिए क्या है जिंक फॉस्फाइड और क्यों इसे लेकर बढ़ रही है चिंता

Zinc Phosphide: मुंबई में जिंक फॉस्फाइड से भरे कैप्सूल बांटने के मामले के बाद यह जहरीला केमिकल काफी चर्चा में है। जानिए जिंक फॉस्फाइड क्या है, यह शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाता है और इसे क्यों खतरनाक माना जा रहा है।

Zinc Phosphide: मुंबई से सामने आई एक घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर जिंक फॉस्फाइड वाले कैप्सूल लोगों में बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन्हें दर्द की दवा बताकर दिया जा रहा था। इस खबर के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर जिंक फॉस्फाइड क्या है और यह इतना खतरनाक क्यों माना जाता है। दरअसल, यह एक ऐसा जहरीला रसायन (toxic chemical) है, जिसका इस्तेमाल चूहों को मारने वाली दवा में किया जाता है। अगर यह गलती से भी इंसान के शरीर में पहुंच जाए, तो थोड़े ही समय में हालत गंभीर हो सकती है। इसलिए इसके बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है।

Zinc Phosphide

जिंक फॉस्फाइड क्या है और कैसे बन सकता है जानलेवा

आखिर क्या है जिंक फॉस्फाइड

जिंक फॉस्फाइड एक जहरीला केमिकल है। इसका इस्तेमाल खेतों, गोदामों और दूसरी जगहों पर चूहों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। यह इंसानों के खाने या दवा के लिए बिल्कुल नहीं है। अगर कोई इसे निगल ले, तो यह शरीर के अंदर जहर की तरह असर करने लगता है।

End of Feed