शरीर के लिए कितना जरूरी है कोलेस्ट्रॉल और कब हो जाता है जानलेवा? विस्तार से जान लें सेहत से जुड़ी ये बात

हमारे शरीर में गुड़ और बैड दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, ये हम सभी जानते हैं। गुड़ कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए अच्छा तो वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए खराब होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर के लिए कितना कोलेस्ट्रॉल अच्छा माना जाता है और कितना कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैक का खतरा हो जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

कोलेस्ट्रॉल का नाम आते ही लोग काफी चिंता में पड़ जाते हैं, क्योंकि लोगों के बीच तेजी से बढ़ता कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक जैसी जानलेवा कंडीशन का कारण बन रहा है। बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल न केवल हार्ट अटैक बल्कि ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का कारण भी बनता है। लेकिन आपको बता दें कि हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, गुड़ कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। क्या आप जानते हैं कि गुड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए अच्छा तो बैड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए खतरनाक होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में बनाए रखें। आज हम आपको कोलेस्ट्रॉल लेवल के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

which level of cholesterol become dangerous

सेहत के लिए कितना जरूरी है कोलेस्ट्रॉल?

गुड कोलेस्ट्रॉल जिसे HDL (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन) के नाम से भी जाना जाता है। हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। HDL रक्त में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को धमनियों से हटाकर लिवर तक पहुँचाता है, फिर लिवर इसे शरीर से बाहर निकाल देता है। इस प्रक्रिया से धमनियों में कोलेस्ट्रॉल का जमाव कम होता है, और हार्ट रोगों का खतरा कम होता है। एक हेल्दी वयस्क व्यक्ति में HDL का लेवल 40 से 60 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर (mg/dL) के बीच होना चाहिए।

End of Feed