Military Diet: क्या होती है मिलिट्री डाइट? जिससे तेजी से कम हो जाता है वजन

  • Written by: प्रभाष रावतAuthored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 07:30 PM IST

Military Diet Plan in Hindi: फिटनेस के लिए मिलिट्री डाइट एक लोकप्रिय ऑप्शन बनती जा रही है, जिसकी मदद से ना सिर्फ एक अच्छा बॉडी शेप पाया जा सकता है बल्कि तेजी से वजन को भी कम किया जा सकता है। यह फिटनेस फ्रीक्स की दुनिया में भी सबसे ट्रेंडिंग डाइट में से एक मानी जाती है।

Military Diet Plan Tips: फिटनेस डाइट का जुनून सिर्फ 21वीं सदी में ही लोगों के दिमाग में नहीं आया है बल्कि 20वीं सदी में भी लोग वजन कम करने और बॉडी को सही आकार में लाने के लिए इस तरीके को अपनाते रहे हैं तरीका रहे हैं। हालांकि तब से बहुत कुछ बदल गया है, जिसमें एक्सरसाइज और खाने की हमारी समझ शामिल है। हालांकि इस समय फिटनेस के लिए जो डाइट सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है वह है मिलिट्री डाइट, जिसे बैंटिंग डाइट भी कहते हैं, जिसका नाम विलियम बैंटिंग के नाम पर रखा गया है। यह डाइट मेटाबोलिज्म बढ़ाने पर फोकस होती है और तेजी से वजन घटाने के लिए इसका उपयोग होता है। अगर आप सही बॉडी शेप के साथ तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो आपको मिलिट्री डाइट के बारे में जानने की जरूरत है।

Military Diet Plan in Hindi

क्या होती है मिलिट्री डाइट

मिलिट्री डाइट क्या है?

मिलिट्री डाइट का किसी सेना से कोई लेना-देना नहीं है। यह आपको एक सप्ताह में 10 पाउंड यानी 4.5 किलोग्राम तक वजन कम करने में मदद करने के लिए मदद करती है। आम शब्दों में कहें तो मिलिट्री डाइट दो स्टेप्स वाला तीन दिन का आहार या डाइट है। पहले चरण में लगातार तीन दिनों तक कम खाना शामिल है। पहले चरण के लिए कैलोरी की मात्रा प्रति दिन लगभग 1,100 से 1,400 कैलोरी होती है। दूसरा चरण अपेक्षाकृत हल्का है, जिससे आप लगभग 1500 कैलोरी ले सकते हैं।

End of Feed