Glaucoma In Kids: ग्लूकोमा वो कंडिशन है, जो आंखों की ऑप्टिक नर्व को डैमेज कर सकती है। समय के साथ यह परेशानी बदतर हो सकती है और अगर उपचार न कराया जाए तो विजन लॉस भी हो सकता है। ग्लूकोमा के कारण होने वाले डैमेज को अक्सर आंखों के अंदर के प्रेशर के बिल्ड-अप के साथ लिंक किया जाता है। बुजुर्गों में यह रोग अधिक सामान्य है। हालांकि, किसी भी उम्र के लोगों को यह बीमारी हो सकती है। ग्लूकोमा से पीड़ित नवजात शिशुओं और बच्चों में वयस्कों की तुलना में लक्षण अलग हो सकते हैं। नियमित आंखों की जांच से डॉक्टर जल्दी इस समस्या का जल्दी निदान संभव है। बच्चों में यह रोग होना रेयर है और अधिकतर बच्चों में इस समस्या का निदान छह महीने की उम्र से पहले हो जाता है। आइए जानें बच्चों में ग्लूकोमा के लक्षण और इलाज के बारे में।
बच्चों में ग्लूकोमा के लक्षण क्या हैं?
डॉक्टर बच्चों में इस रोग के लक्षण उनके जन्म के समय ही नोटिस कर सकते हैं। लेकिन, यह बच्चे के विकास के साथ भी विकसित हो सकते हैं। शिशुओं में इसके लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:
- बड़ी आंखें
- डल और क्लॉउडी आई
- न रोने पर भी आंखों में पानी आना
- आंखों के सफेद हिस्से में लालिमा
- अधिक आंखे झपकाना
- धुंधली नजर
- निकट दृष्टि दोष जो बदतर हो
- सिरदर्द
बच्चों में ग्लूकोमा का इलाज
बच्चों में ग्लूकोमा का इलाज बच्चे की उम्र, ग्लूकोमा का कारण और अन्य कई चीजों पर निर्भर करता है। यह इलाज इस तरह से संभव है:
- अन्य प्रॉब्लम के लिए लेने वाली मेडिसिन्स में बदलाव
- आई ड्रॉप्स या अन्य दवाईयां
- सर्जरी जिसमें लेजर ट्रीटमेंट शामिल है
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
