कंजंक्टिवाइटिस क्या है? घर पर कैसे पा सकते हैं इससे छुटकारा, जानें Conjunctivitis का खुद इलाज करने के तरीके

What Is Conjunctivitis In Hindi: कंजंक्टिवाइटिस आंखों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जो आमतौर पर लोगों को गर्मियों के मौसम में अधिक परेशान करती है। इसकी वजह से लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनकी आंखें लाल पड़ जाती हैं, साथ ही उनमें जलन और दर्द की समस्या होती है। यहां जानें कंजंक्टिवाइटिस का खुद इलाज करने के तरीके।

What Is Conjunctivitis In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि गर्मी के मौसम में लोगों की आंख आ जाती है। उनकी आंख लाल पड़ जाती है और उससे गाढ़ा सफेद पदार्थ निकलता है। इसकी वजह से लोगों को आंखों में काफी जलन और दर्द महसूस होती है। आंख आने की इस समस्या को मेडिकल भाषा में कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) कहते हैं। इसे आम भाषा में पिंक आई (Pink Eye) भी कहते हैं। यह स्थिति तब पैदा होती है जब आपके आंख आंख के सफेद भाग (कंजंक्टिवा) को ढकने वाली झिल्ली में सूजन हो जाती है। इसकी वजह से आंखों में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिससे आंख का रंग बदलता रहता है। यह समस्या किसी भी व्यक्ति के साथ देखने को मिल सकती है और आमतौर इसमें कोई घबराने वाली बात नहीं होती है। यह इलाज योग्य स्थिति है। हालांकि, यह समस्या 4-5 दिनों से लेकर 4 सप्ताह तक रह सकती है।

What Is Conjunctivitis In Hindi

What Is Conjunctivitis In Hindi

कंजंक्टिवाइटिस के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यह वायरल, बैक्टीरियल, फंगल और परजीवी संक्रमण के कारण हो सकती है। इसके उपचार के लिए आमतौर पर डॉक्टर की दवाएं और आई ड्रॉप आदि डालने का सुझाव देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ घर पर कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी इस समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है और इसका जल्द उपचार किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

End of Feed