Stomach Pain: पेट में दर्द के लक्षण को न करें नजरअंदाज, वरना हो सकती है गंभीर परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 12:24 AM IST

Stomach Pain: लंबे समय से अगर आपको पेट में दर्द की परेशानी महसूस हो रही है तो इस स्थिति को नजरअंदाज न करें। क्योंकि यह समस्या पेट में कैंसर की ओर भी इशारा कर सकता है। यह काफी भयावह स्थिति है। आइए जानते हैं पेट में कैंसर के अन्य लक्षणों के बारे में-

KEY HIGHLIGHTS
  • पेट में दर्द पेट के कैंसर की ओर कर सकते हैं इशारा
  • पेट के कैंसर की वजह से हो सकती है मतली-उल्टी
  • ब्लोटिंग की परेशानी होना पेट में कैंसर की ओर कर सकता है इशारा


Stomach Pain: पेट का दर्द काफी सामान्य बीमारियों में से एक होता है। क्योंकि इसके कई सामान्य कारण हो सकते हैं। कई बार गैस बनने की वजह से पेट दर्द होता है। ऐसे में अक्सर लोग पेट दर्द की परेशानी को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर आपको लंबे समय से पेट दर्द की परेशानी हो रही है तो इसे नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। जी हां, पेट दर्द न सिर्फ पेट में गैस या फिर पीरियड्स की वजह से होता है, बल्कि पेट का कैंसर होने पर भी आपको पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। पेट के कैंसर को गैस्ट्रिक कैंसर के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में पेट के दर्द को नजरअंताज न करें।

कई बार लास्ट स्टेज में मरीज पहुंचता है डॉक्टर के पास

पेट में दर्द को नजरअंदाज करने की स्थिति में पेट का कैंसर काफी घातक रूप धारण कर सकता है। क्योंकि इसे समय पर पहचनना थोड़ा चुनौती पूर्ण होता है। वहीं, पेट के दर्द को लोग सामान्य समझ लेते हैं, जिसकी वजह से वे डॉक्टर से सलाह नहीं लेते हैं। ऐसे में सालों-साल बीत जाने के बाद कैंसर का खुलासा होता है। इसलिए अगर आपको पेट में दर्द हो तो इसे नजरअंदाज न करें। आइए जानते हैं पेट के कैंसर के अन्य लक्षणों के बारे में-

End of Feed