Breakfast for Men: पुरुषों को ब्रेकफास्ट में खानी चाहिए ये चीजें, शरीर को मिलेगा भरपूर पोषण

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 10:31 PM IST

Breakfast for Men: पुरुषों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। खासतौर पर खानपान को लेकर काफी सतर्क रहें। अगर आप सुबह के समय जंकफूड्स या फिर तेलीय ब्रेकफास्ट कर रहे हैं तो यह आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में ब्रेकफास्ट में हेल्दी आहार का चुनाव करें। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट विकल्प क्या हैं?

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेकफास्ट में होना चाहिए भरपूर प्रोटीन
  • पिंक और लाल रंग के खाद्य पदार्थ ब्रेकफास्ट में करें शामिल
  • शिमला मिर्च से तैयार डिश नाश्ते में करें शामिल

Breakfast for Men: आधुनिक समय में शरीर फिट रखना काफी बड़ी चुनौती है। दरअसल, इन दिनों अधिकतर लोग अपने कामकाज में इतने ज्यादा व्यस्त हो जाते हैं कि सही खानपान का ध्यान रखना काफी मुश्किल हो जाता है। पुरुष हो या महिला, हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ का ध्यान रखना चाहिए। लेकिन बात अगर पुरुषों की करें, तो उन्हें अपने ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक के हर डाइट पर जोर देने की आवश्यकता होती है। खासतौर पर अगर आप सुडौल और आकर्षक शरीर चाहते हैं तो अपने डाइट पर ध्यान दें। आज हम इस लेख में आपको पुरुषों के लिए पोषण से भरपूर ब्रेकफास्ट के बारे में बताएंगे, जो उनके लिए काफी जरूरी होता है। आइए जानते हैं पुरुषों को ब्रेकफास्ट में किन चीजों का सेवन करना चाहिए?

breakfast for mens

पुरुषों को ब्रेकफास्ट में शामिल करनी चाहिए ये चीजें

प्रोटीन युक्त आहार करें शामिल

अगर आप मांसपेशियों का बेहतर विकास चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट में कम से कम 20 ग्राम प्रोटीन जरूर शामिल करें। खासतौर पर एक्सरसाइज के बाद प्रोटीनयुक्त आहार लेना बहुत ही जरूरी होता है। यह मांसपेशियों के विकास और रिपेयर के लिए अहम माना जाता है। इसके लिए आप ब्रेकफास्ट में पनीर, चिकन, ग्रीक योगर्ट, अंडे जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

End of Feed