कैलोरी कम और पेट भरने वाला फल.., वजन घटाने वालों के लिए सुपरफूड है आइस एप्पल

Weight Loss Benefits Of Ice Apple Tadgola: क्या आप जानते हैं ताड़गोला जिसे आइस एप्पल कहते हैं गर्मियों का हेल्दी और लो-कैलोरी वाला फल है। यह वजन घटाने में मदद कर सकता है और सेहत को गजब फायदे देता है।

Weight Loss Benefits Of Ice Apple Tadgola: गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ फिटनेस बरकरार रखने वाले फलों की बात हो तो आइस एप्पल, जिसे ताड़गोला भी कहा जाता है, एक बेहतरीन विकल्प है। यह फल दिखने में जेली जैसा होता है और खाने में हल्का मीठा व बेहद ताज़गी भरा लगता है। हेल्थ इन्फ्लुएंसर और डाइटिशियन शिखा कुमारी के मुताबिक, आइस एप्पल में पानी भरपूर मात्रा में होता है और इसकी कैलोरी भी काफी कम होती है। यही वजह है कि यह वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए अच्छा स्नैक माना जाता है। गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ यह शरीर को हाइड्रेट रखने और पेट को आराम देने में भी मदद कर सकता है।

Weight Loss Benefits Of Ice Apple Tadgola

वजन घटाने में सुपरफूड है आइस एप्पल

वजन घटाने में क्यों है मददगार

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए आइस एप्पल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें कैलोरी कम होती है, लेकिन इसे खाने के बाद पेट जल्दी खाली नहीं लगता। इससे बार-बार कुछ खाने की इच्छा कम हो सकती है और अनहेल्दी स्नैक्स से दूरी बनाने में मदद मिल सकती है।

End of Feed