किस विटामिन की कमी से बच्चों के हाथ-पैरों पर पड़ जाते हैं काले निशान? डॉ. इमरान पटेल ने बताया, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

हाथ-पैरों की उंगलियों के जोड़ों और मुंह के आसपास अचानक कालापन दिखना शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है। जानिए बच्चों में विटामिन B12 की कमी के लक्षण क्या, डॉक्टर की जरूरी सलाह।

छोटे बच्चों की सेहत को लेकर माता-पिता हमेशा सतर्क रहते हैं। बच्चा ठीक से खाना खा रहा है या नहीं, उसका वजन बढ़ रहा है या नहीं और वह पहले की तरह खेल-कूद रहा है या नहीं, इन बातों पर परिवार की नजर रहती है। लेकिन कई बार शरीर में होने वाले छोटे बदलाव किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या की तरफ इशारा करते हैं। खासकर अगर बच्चे के हाथों और पैरों की उंगलियों के जोड़ों पर अचानक कालापन दिखाई देने लगे। तो इसे सामान्य त्वचा की समस्या समझकर अनदेखा नहीं करना चाहिए। कुछ मामलों में यह विटामिन B12 की कमी से भी जुड़ा हो सकता है। डॉक्टर इमरान पटेल ने अपने यूट्यूब वीडियो में शेयर किया कि, विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण क्या है, और इसका इलाज क्या है।

End of Feed