Viral Fever in Delhi-NCR: Delhi-NCR के क्षेत्र में मौसम के बदलाव का असर साफ लोगों की सेहत पर नजर आ रहा है। लगातार बदलते तापमान के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव हम सभी महसूस कर रहे हैं। जिसके कारण खांसी, जुकाम और वायरल बुखार जैसी समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हाल ही में आई एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक Delhi-NCR के लगभग 54% घरों में कोई न कोई व्यक्ति जरूर बीमार है। इसमें फ्लू और वायरल इंफेक्शन के मरीज शामिल हैं। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इससे निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
13 हजार लोगों के आंकड़ों को किया शामिल
लोगों की सेहत से जुड़ा ये सर्वे दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद शहरों में किया गया। वहीं आंकड़ों की बात करें तो इस सर्वे में 13,000 लोगों को शामिल किया गया था। इसमें 63% पुरुष और 37% महिलाएं शामिल थीं। सर्वे में शामिल लोगों ने बताया कि इस बार फ्लू के लक्षण काफी लंबे समय तक बने हैं, और कुछ मरीजों को ठीक होने में 10 दिनों से ज्यादा का समय भी लग रहा है।
यह भी पढ़ें- बाबा रामदेव ने वेट लॉस के लिए इस पौधे को बताया रामबाण, तेजी से छांट देता है शरीर पर जमा फालतू चर्बी
वायरल से बचाव के उपाय : Prevention Tips from Viral Fever in Hindi
- भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से पहले फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें ये आपको संक्रमण से बचाने में कारगर साबित होगा।
- घर में आने पर अपने हाथों को सैनिटाइजर या साबुन से अच्छी तरह साफ करें।
- अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी और जिंक से भरपूर फूड्स डाइट में शामिल करें।
- रोजाना कम से कम 20 मिनट एक्सरसाइज करें, ये आपको रोगों से बचाने में मदद करती है।
- किसी भी तरह का लक्षण दिखते ही बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
