शरीर में वात दोष बिगड़ने क्या-क्या परेशानी होती है, कैसे दिखते हैं इसके लक्षण - आयुर्वेदिक डॉक्टर से ही जानिए

Vata Dosha Imbalance: आयुर्वेद के अनुसार सेहतमंद शरीर के लिए बॉडी में त्रिदोष - वात, पित्त और कफ का संतुलन बहुत जरूरी है, खासकर वात दोष के असंतुलन से शरीर में कई परेशानियों देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं इन्हें कैसे बैलेंस।

Vata Dosha Imbalance: क्या आपके बाल पहले से ज्यादा झड़ने लगे हैं, त्वचा रूखी रहने लगी है, पेट ठीक से साफ नहीं होता या बिना किसी वजह के वजन कम हो रहा है? अगर ऐसा हो रहा है, तो आयुर्वेद के अनुसार इसकी एक वजह वात दोष का बिगड़ना भी हो सकती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. चंचल शर्मा (डायरेक्टर एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, आशा आयुर्वेद) बताती हैं कि शरीर में वात का संतुलन बिगड़ने (vata imbalance) पर कई छोटी-बड़ी परेशानियां शुरू हो सकती हैं। इसलिए सिर्फ दवा लेने के बजाय इसकी असली वजह को समझना भी जरूरी है। आइए जानते हैं कि वात दोष बढ़ने पर शरीर क्या संकेत देता है और इसे कैसे संतुलित रखा जा सकता है।

Vata Dosha Imbalance

वात दोष के असंतुलन से होने वाली परेशानियां और उपाय

क्या होता है वात दोष

आयुर्वेद के अनुसार हमारा शरीर तीन दोषों - वात, पित्त और कफसे मिलकर बना है। इनमें वात सबसे अहम माना जाता है, क्योंकि यह शरीर की कई जरूरी गतिविधियों को संभालता है। जब यह बिगड़ जाता है, तो पाचन, त्वचा, बाल और महिलाओं की मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, महिलाओं में गर्भधारण से जुड़ी कुछ परेशानियों का संबंध भी वात के असंतुलन से हो सकता है।

End of Feed