ठंड में बार-बार पीते हैं चाय, जोड़ों का दर्द बढ़ा सकती है आपकी ये 1 आदत, एम्स के डॉक्टर ने दी बड़ी चेतावनी

Too Much Tea Side Effects In Hindi: सर्दियों में बार-बार चाय पीना कई लोगों की आदत है, लेकिन क्या आप जानते हैं यह आदत आपके जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती है? हाल ही में एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि ठंड के मौसम में ज्यादा चाय या कॉफी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन और स्टिफनेस बढ़ सकती है, जिससे जॉइंट पेन ज्यादा महसूस होता है। जानिए कैसे बचें इस समस्या से।

Too Much Tea Side Effects In Hindi: सर्दियों में गर्म-गर्म चाय की चुस्की भला किसे पसंद नहीं होती? ठंड बढ़ने के साथ ही हम में से कई लोग दिनभर में 5-6 बार चाय या कॉफी पी लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यह आदत आपके जोड़ों का दर्द बढ़ा सकती है? एम्स के डॉक्टरों ने चेतावनी देते हुए बताया है कि ठंड के मौसम में ज्यादा कैफीन लेने से शरीर पर उल्टा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है।

ज्यादा चाय से जोड़ों को होते हैं नुकसान

ज्यादा चाय से जोड़ों को होते हैं नुकसान

ठंड में जॉइंट स्टिफनेस बढ़ना एक आम समस्या

एम्स के डॉक्टरों के अनुसार सर्दियों में तापमान गिरने पर मांसपेशियां और जोड़ों के टिश्यू सिकुड़ जाते हैं। इससे स्टिफनेस यानी जकड़न बढ़ती है और हल्का-सा दर्द भी ज्यादा महसूस होने लगता है। खासकर जिन लोगों को पहले से ऑस्टियोआर्थराइटिस या जॉइंट पेन की समस्या है, उन्हें ठंड में दर्द और बढ़ सकता है।

End of Feed