High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए करें ये काम, तुरंत मिलेगा आराम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 12:38 AM IST

High Blood Pressure : हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से आप हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम करना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी होने पर क्या करें ?

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए तुलसी की पत्तियां चबाएं
  • गुनगुना पानी है फायदेमंद
  • लौकी के जूस से कंट्रोल करें ब्लड प्रेशर


High Blood Pressure: आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। इन समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर 8 में से 1 व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन से परेशान है। ऐसे में लोग हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर करने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। इन दवाओं में से सेहत को फायदे की बजाय नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में दवाओं की बजाय नैचुरल उपायों से अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की कोशिश करें। आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए क्या करें?

High Blood Pressure

हाई ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए करें ये काम

योग का करें अभ्यास

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो नियमित रूप से योग का अभ्यास करें। कई ऐसे योग हैं, जिसकी मदद से आप हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप कई तरह के आसान जैसे- बालासन, शवासन, अनुलोम-विलोम इत्यादि का अभ्यास कर सकते हैं।

End of Feed