Winter Superfoods For Thyroid Patient In Hindi: थायराइड एक गंभीर बीमारी है जो आजकल महिलाओं को काफी प्रभावित कर रही है। यह बीमारी शरीर में तब पैदा होती है, जब हमारी थायराइड ग्रंथि अपना काम ठीक से नहीं करती है। क्योंकि यह ग्रंथि T3 और T4 नामक दो महत्वपूर्ण हार्मोन बनाती है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म और अन्य हार्मोन के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। ग्रंथि जब ठीक से फंक्शन नहीं करती है, तो इन हार्मोन्स का पर्याप्त उत्पादन नहीं करती है। इससे शरीर में कई तरह की बीमारियां बनने लगती हैं, लंबे समय में यह गंभीर थायराइड और हार्मोनल असंतुलन का कारण बनती है। पुरुषों की तुलना में यह बीमारी महिलाओं में अधिक होती है। इसकी वजह से महिलाओं को गंभीर रूप से बाल झड़ने और थायरॉयड असंतुलन, कम आयरन, कैल्शियम, कमजोरी और हार्मोनल समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। सर्दियों का समय उनके लिए और भी मुश्किल हो सकता है।
Winter Superfoods For Thyroid Patient In Hindi
अच्छी बात यह है कि सर्दियों में कुछ ऐसी देसी चीजें आती हैं, जिन्हें खाने से ठंड के मौसम में थायराइड फंक्शन में सुधार करने और इसके कारण होने वाली समस्याओं से राहत पाने में मदद मिल सकती है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. चैतली राठौर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे ही सर्दियों के 3 सुपरफूड बताए हैं, जिनका सेवन थायराइड के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। ये थायराइड फंक्शन में सुधार के साथ हेयर फॉल को रोकने में भी मदद करेंगे। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
थायराइड के मरीजों के लिए सर्दियों के सुपरफूड - Winter Superfoods For Thyroid Patient In Hindi
आंवला
आंवला आपके शरीर को वह सब कुछ प्रदान कर सकता है जिसकी उसे जरूरत है। यह बालों के झड़ने और थायराइड असंतुलन के लिए सबसे आवश्यक जड़ी-बूटियों में से एक है। आप सर्दियों के मौसम में सिर्फ ताजा आंवला ही खा सकते हैं, सर्दियों के मौसम में आप आंवले से कई पकवान भी बना सकते हैं और ढेर सारे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको यह ताजा नहीं मिलता है तो आप सुबह 3-6 ग्राम आंवला चूर्ण ले सकते हैं।
सिंघाड़ा
सिंघाड़ा को श्रृंगहाटक भी कहा जाता है। यह थायराइड असंतुलन और अन्य स्वास्थ्य लाभों के लिए सबसे स्वादिष्ट और उपयोगी फलों में से एक है, इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, मैग्नीशियम, ओमेगा और आयरन होता है। आप ताजा सिंघाड़ा को भाप में पका सकते हैं और इसे रोजाना खा सकते हैं या अपने भोजन में सिंघाड़ा फल का पाउडर मिला सकते हैं।
नारियल
नारियल का गूदा संपूर्ण शक्ति, पाचन स्वास्थ्य, बालों का स्वास्थ्य, थायराइड संतुलन और पित्त दोष को संतुलित करने के लिए एक बेहतरीन फूड है। इसे डाइट में शामिल करना थायराइड के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।
यह भी ध्यान रखें
ये सिर्फ एक सुपरफूड हैं जो इलाज में मदद करते हैं। यदि आप क्रोनिक समस्याओं से पीड़ित हैं, तो आपको आयुर्वेदिक डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
डिस्क्लमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
