Throat cancer: गले में चुभन और दर्द थ्रोट कैंसर की ओर करते हैं इशारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 09:52 PM IST

Throat Cancer: गले का कैंसर काफी गंभीर बीमारी है। आधुनिक समय में इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपको गले के आसपास किसी तरह की परेशानी महसूस हो तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि कैंसर की गंभीरता को कम किया जा सके। आइए जानते हैं गले के कैंसर का लक्षण क्या है?

KEY HIGHLIGHTS
  • गले के कैंसर में निगलने में हो सकती है कठिनाई
  • आवाज बदलने पर तुरंत कराएं गले के कैंसर की जांच
  • बिना वजह वजन घटना गंभीर बीमारी की ओर कर सकता है इशारा

Throat Cancer: कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें आपके शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ती है, जिसके परिणाम स्वरूप ये कोशिकाएं एक समूह का निर्माण करती हैं, जो धीरे-धीरे ट्मूयर का रूप धारण कर लेती हैं। कैंसर शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है। शरीर के जिस अंग में कैंसर की शुरुआत होती है, उसे उसी नाम के कैंसर से जाना जाता है। गले का कैंसर भी गले के आसपास होने वाले कैंसर है। यह कैंसर स्वरयंत्र (वॉइस बॉक्स), टॉन्सिल्स, मुखर की डोरियों से शुरू होता है। कुछ लोगों में थ्रोट कैंसर की शुरुआत थायराइड ग्रैंड से भी शुरू होती है। गले का कैंसर अधिकतर मामलों में गले के अंतरुनी परत के फ्लैट कोशिकाओं में देखा जाता है। आइए जानते हैं गले के कैंसर के प्रमुख लक्षण क्या हैं?

गले के कैंसर का प्रकार

  • ओरोफेरीन्जियल कैंसर
  • नासोफेरींजल कैंसर
  • ग्लॉटिक कैंसर
  • सबग्लोटिक कैंसर
  • सुप्राग्लॉटिक कैंसर
  • हाइपोफेरीन्जियल कैंसर (लैरींगोफैरेनजीज कैंसर)
गले के कैंसर का लक्षण

End of Feed