सावन के सोमवार में रखना है व्रत तो जरूर खाएं ये 4 चीजें, दिनभर एनर्जेटिक रहने की पक्की गारंटी

सावन माह की शुरुआत आज से हो चुकी है। तो सावन में भगवान शिव के भक्त सोमवार के व्रत करते हैं। क्या आप भी सोमवार का व्रत करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ चीजें डाइट में जरूर शामिल कर लेनी चाहिए। ऐसी ही 4 चीजों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

11 जुलाई यानी आज से पवित्र सावन माह की शुरुआत हो गई है। इस पावन माह में लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं। इसके साथ ही सावन में लोग सोमवार का व्रत भी करते हैं। सावन के सोमवार में व्रत करने का अपना एक अलग महत्व है। ऐसे तो पूरा सावन महीना ही भगवान शंकर को समर्पित होता है, लेकिन खासतौर पर सोमवार का दिन शिव जी की पूजा के लिए जाना जाता है। मान्यता है कि सावन में सोमवार का व्रत करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। सावन में सोमवार का व्रत करते समय आपको अपनी सेहत का भी ख्याल जरूर रखना चाहिए। क्योंकि बारिश के कारण इन दिनों हमारी इम्यूनिटी काफी प्रभावित रहती है। इसलिए आज हम आपको सोमवार व्रत के दौरान डाइट टिप्स देने जा रहे हैं।

सावन के सोमवार व्रत की डाइट (Photo - iStock)

सावन के व्रत में क्या खाना चाहिए?

साबूदाना

व्रत के दौरान खाने के लिए साबूदाना एक बेहतर फूड हो सकता है। फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर साबूदाना आपके पेट को भरने के साथ पोषण भी देता है। आप साबूदाने की खिचड़ी या चीला बनाकर खा सकते हैं।

End of Feed