हेल्थ

सर्दियों की सभी समस्याओं को दूर करेंगी ये 2 चीजें, रोज बस ऐसे करना होगा सेवन, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें चमत्कारी फायदे

Ayurvedic Remedy To Prevent All Winter Problems: अगर आप भी सर्दियों में बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं, तो आपको यह आयुर्वेदिक नुस्खा आज से फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए। आयुर्वेद में स्वास्थ्य के लिए इस नुस्खे को अमृत के समान माना गया है। यह शरीर की लगभग सभी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने की क्षमता रखता है।

Image

Ayurvedic Remedy To Prevent All Winter Problems in hindi

Ayurvedic Remedy To Prevent All Winter Problems: सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। ठंडे मौसम ने अभी लोगों को बीमार बनाना शुरू कर दिया है। मौसम के बदलाव ने अभी लोगों की परेशानियां काफी बढ़ा दी हैं। ठंड का मौसम सेहत के लिहाज से लोगों के लिए काफी चुनौतियों से भरा होता है। इस दौरान बालों का झड़ना, सर्दी, जुकाम, एलर्जी, अस्थमा, शरीर में ड्राईनेस, वजन बढ़ने आदि जैसी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं। लोग आए दिन इनका सामना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, एक ऐसा आयुर्वेदिक नुस्खा है जिसका अगर आप रोज सेवन करें, तो सर्दियों की एक भी समस्या आपको परेशान नहीं कर पाएगी।

हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा आयुर्वेदिक नुस्खा शेयर किया है, जो आपको ठंड के मौसम में सेहतमंद रखने में मदद करेगा। यह सबसे सरल आयुर्वेदिक नुस्खा है, इसके लिए आपको बस 2 चीजों की आवश्यकता है। इसे बनाने और सेवन करना दोनों ही बहुत सरल है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

सर्दियों में बीमारियों से बचाएगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा - Ayurvedic Remedy To Prevent All Winter Problems In Hindi

सबसे पहले 5 आंवला लें और इसे टुकड़ों में काट लें। उसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच (15 ग्राम) ऑर्गेनिक शहद मिलाएं, इसे अच्छी तरह से मिलाएं। यह खाने के लिए तैयार है। 12 वर्ष की आयु तक बच्चों के लिए 1-3 आंवले के टुकड़ों का सेवन पर्याप्त है। नहीं वयस्कों की बात करें तो वह रोज इसके 3-5 टुकड़े खा सकते हैं। भोजन से 1 घंटा पहले, बाद में, खाली पेट इसका सेवन किया जा सकता है। आपको बता दें कि डायबिटीज के मरीज भी दिन में 2-3 आंवला के टुकड़े खा सकते हैं।

आप इसे कमरे के तापमान पर एक हफ्ते से 10 दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं। यदि आपके पास समय हो तो आप इसे हर दिन ताजा भी बना सकते हैं। इसे स्टोर करके धूप की रोशनी में रखने की आवश्यकता है।

सर्दियों की समस्याएं दूर करने में कैसे लाभकारी है ये नुस्खा

डॉ. दीक्षा के अनुसार, रेसिपी में पहला सबसे मुख्य इंग्रीडिएंट आंवला है। आंवला सर्दियों में खाए जाने वाले सबसे अच्छे फलों में से एक है। इस मौसम में यह स्थानीय बाजारों में आसानी से मिल जाता है। इसका स्वाद खट्टा होता है, जिसमें अन्य सभी स्वादों की झलक होती है, पंच रस, लवण (नमकीन) को छोड़कर।

यह विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत है, जो इसे खांसी और सर्दी से लड़ने के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार बनाता है। आंवले के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण न केवल सूजन को कम करते हैं, बल्कि इम्यूनिटी को भी बढ़ाते हैं, आपके रक्त को साफ करते हैं, बालों के विकास में सुधार करते हैं और समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं। इसके अलावा, एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी मुंहासों को रोकने और चेहरे पर चमक लाने में मदद करती है। यह लगभग सभी रोगों में लाभकारी है।

इस रेसिपी में दूसरा इंग्रीडिएंट शहद है। यह स्वाद में मीठा और पचाने में हल्का होता है। इसकी प्रकृति गर्म है और यह कफ और पित्त को संतुलित करता है। यह वजन घटाने में मदद करता है, खांसी और सर्दी को ठीक करता है, हृदय के लिए भी बहुत अच्छा है और त्वचा के सूखेपन को रोकता है।

जब ये दोनों सामग्रियां एक साथ आती हैं तो यह सर्दियों की सभी समस्याओं को रोकती है और ठीक करती है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article