सुकून की नींद के लिए लेते हैं स्लीपिंग पिल, मीठी नींद के चक्कर में बिगड़ सकता है बॉडी का बैलेंस, नई स्टडी में खुलासा

Sleeping Pills Side Effects: हाल ही में एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि अगर बुजुर्ग नींद की गोलियां लेना बंद कर दें, तो उनकी उम्र और सोचने की क्षमता दोनों में सुधार हो सकता है। जानिए कैसे स्लीपिंग पिल्स छोड़ने से बढ़ता है हेल्थ बेनिफिट और क्या है इसका सुरक्षित विकल्प।

Sleeping Pills Side Effects: अच्छी नींद के लिए कई लोग रोज स्लीपिंग पिल्स लेते हैं, लेकिन हालिया स्टडी बताती है कि यही गोलियां आपकी उम्र, सेहत और दिमाग पर बुरा असर डाल सकती हैं। 'द लैंसेट रीजनल हेल्थ अमेरिकाज' में छपी रिसर्च के मुताबिक, अगर अधेड़ और बुजुर्ग लोग नींद की गोलियों का सेवन बंद कर दें, तो उनका जीवन न केवल लंबा बल्कि ज़्यादा हेल्दी हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन दवाओं से छुटकारा पाने पर न सिर्फ गिरने का खतरा कम होता है, बल्कि सोचने-समझने की क्षमता भी बेहतर हो जाती है। आइए जानते हैं इस स्टडी में और क्या सामने आया और नींद की गोलियों के बजाय कौन से सुरक्षित विकल्प अपनाए जा सकते हैं।

स्लीपिंग पिल लेने के नुकसान

स्लीपिंग पिल लेने के नुकसान

स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के शेफर सेंटर फॉर हेल्थ पॉलिसी एंड इकोनॉमिक्स विभाग की हेनके हेवन जॉनसन टीम ने यह अध्ययन किया। रिसर्च में पाया गया कि नींद की गोलियों का सेवन बंद करने वाले बुजुर्गों में गिरने का खतरा लगभग 9 प्रतिशत कम हो गया।

End of Feed