तपती गर्मी में बढ़ा देती है गर्भवती महिलाओं की परेशानी, बेचैनी और घबराहट से राहत के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Summer Pregnancy Care Tips In Hindi: गर्मी का मौसम थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन थोड़ी सी समझदारी और सावधानी से इसे भी आराम से पार किया जा सकता है। गर्भवती महिलाएं कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप अपनी गर्भावस्था को थोड़ा और सुकून भरा बना सकती हैं। यहां जानिए गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कुछ सरल टिप्स ...

Summer Pregnancy Care Tips In Hindi: गर्मी का मौसम वैसे ही सबके लिए परेशान करने वाला होता है, लेकिन अगर आप गर्भवती हैं तो ये समय और ज्यादा मुश्किल बन सकता है। शरीर में पहले ही बहुत से बदलाव चल रहे होते हैं, ऊपर से पसीना, चक्कर, थकावट, बेचैनी और घबराहट जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। कई बार तो नींद भी नहीं आती और मन हर समय चिड़चिड़ा लगता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातें ध्यान रखें और अपनी दिनचर्या में कुछ आसान से बदलाव करें, तो इस तपती गर्मी में भी आपको काफी राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कैसे।

Summer Pregnancy Care Tips In Hindi

Summer Pregnancy Care Tips In Hindi

गर्मी में सेहतमंद रहने के लिए प्रेग्नेंट महिलाएं अपनाएं ये टिप्स - Tips For Pregnancy Care In Summer In Hindi

खूब सारा पानी पिएं

गर्मी में शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। गर्भावस्था में डिहाइड्रेशन से चक्कर, थकावट और बेचैनी महसूस हो सकती है। इसलिए दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। नारियल पानी, नींबू पानी या बेल का शरबत भी बहुत फायदेमंद होता है।

End of Feed