गर्मी में आंखों में जलन क्यों होती है, आंखें लाल क्यों हो जाती हैं, गर्मी में आंखों की देखभाल कैसे करें

Summer Eye Care Tips In Hindi: गर्मी में आंखों में जलन, खुजली और लालपन की समस्या क्यों बढ़ जाती है? जानें इसके पीछे की वजह, आंखों की सही देखभाल कैस करें।

Summer Eye Care Tips In Hindi: गर्मी शुरू होते ही शरीर के साथ-साथ आंखों पर भी इसका असर दिखने लगता है। कई लोगों को आंखों में जलन, खुजली, पानी आना या आंखें लाल होने जैसी परेशानियां होने लगती हैं। तेज धूप, गर्म हवाएं, धूल-मिट्टी और लगातार मोबाइल या लैपटॉप देखने की आदत आंखों को ज्यादा थका देती है। कई बार लोग सोचते हैं कि ये छोटी-मोटी परेशानी है और खुद ही ठीक हो जाएगी, लेकिन बार-बार आंखों में जलन होना या लालपन बने रहना आंखों की कमजोरी या इंफेक्शन का संकेत भी हो सकता है। गर्मियों में आंखों की नमी जल्दी कम होने लगती है, इसलिए थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे मौसम में आंखों का खास ख्याल रखना उतना ही जरूरी है जितना शरीर को ठंडा रखना।

Summer Eye Care Tips In Hindi

गर्मा में आंखों की देखभाल के लिए आसान टिप्स

गर्मियों में आंखों में जलन क्यों महसूस होती है

गर्मी के मौसम में हवा ज्यादा गर्म और सूखी हो जाती है। इसका सीधा असर आंखों की नमी पर पड़ता है। जब आंखों में पर्याप्त मॉइश्चर नहीं रहता, तो उनमें जलन और चुभन महसूस होने लगती है। इसके अलावा धूल, पसीना और प्रदूषण भी आंखों को परेशान करते हैं। अगर आप लंबे समय तक एसी में रहते हैं या लगातार स्क्रीन देखते हैं, तो आंखें और ज्यादा ड्राई हो सकती हैं। यही वजह है कि गर्मियों में आंखों की परेशानी बढ़ जाती है।

End of Feed