Good News: एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस से पीड़ित मरीजों पर नई दवा का सफल परीक्षण, वैज्ञानिकों ने पाया इलाज में कारगर

New Drug For Amyotrophic Lateral Sclerosis treatment: एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS) जैसी गंभीर और दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। अमेरिका में वैज्ञानिकों ने एक नई दवा 'उलेफनेर्सन' का परीक्षण किया है, जिसके परिणाम बेहद उत्साहजनक रहे। खासतौर पर युवाओं में पाई जाने वाली एक आक्रामक किस्म 'FUS म्यूटेशन' पर यह दवा असरदार साबित हुई है।

New Drug For Amyotrophic Lateral Sclerosis treatment: कभी-कभी विज्ञान ऐसे चमत्कार कर दिखाता है जो सिर्फ राहत ही नहीं, उम्मीद भी देते हैं। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसी ही नई दवा का सफल परीक्षण किया है, जिसने एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस यानी ALS जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे कुछ मरीजों की हालत में चौंकाने वाला सुधार दिखाया है। यह बीमारी शरीर की नसों को धीरे-धीरे खत्म कर देती है, जिससे मरीज चलने-फिरने, बोलने और सांस लेने तक में असमर्थ हो जाता है। लेकिन अब एक नई दवा 'उलेफनेर्सन' ने इस बीमारी से लड़ने की एक नई राह खोल दी है, जिससे मरीजों को दोबारा सामान्य जिंदगी जीने की उम्मीद मिलने लगी है।

New Drug For Amyotrophic Lateral Sclerosis treatment

New Drug For Amyotrophic Lateral Sclerosis treatment

क्या है ALS और क्यों है यह बीमारी इतनी खतरनाक?

ALS यानी एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस एक दुर्लभ लेकिन बहुत ही गंभीर बीमारी है। इसमें दिमाग और रीढ़ की हड्डी की नसें धीरे-धीरे काम करना बंद कर देती हैं। इससे शरीर में संतुलन बनाए रखना, चलना-फिरना, हाथ-पैर समन्वित करना और यहां तक कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इस बीमारी को ‘लू गेहरिग रोग’ के नाम से भी जाना जाता है। खास बात यह है कि अभी तक इस बीमारी का कोई पक्का इलाज मौजूद नहीं था।

End of Feed