Russia Claim They Have Made Cancer Vaccine: कैंसर का नाम सुनते ही लोगों के दिल में डर बैठ जाता है, क्योंकि ये बीमारी ना सिर्फ जानलेवा होती है, बल्कि इसका इलाज भी लंबा और थकाऊ होता है। लेकिन अब एक राहत की खबर आई है रूस से। जी हां, कैंसर के इलाज में एक और सफलता मिली है और रूस ने दावा किया है कि उसने एक प्रभावी वैक्सीन तैयार कर ली है। अब हर किसी के मन में यही सवाल है जानें कब लोगों को लगनी होगी शुरू ये वैक्सीन? चलिए जानते हैं पूरी बात ...
रूस ने बनाई कैंसर के लिए खास वैक्सीन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद जानकारी दी कि उनके देश के वैज्ञानिकों ने कैंसर के खिलाफ एक वैक्सीन तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन कुछ खास तरह के कैंसर को रोकने और इलाज करने में मदद कर सकती है। रूस इस वैक्सीन को अपनी बड़ी मेडिकल सफलता मान रहा है और उम्मीद कर रहा है कि यह आने वाले वक्त में लाखों लोगों की जिंदगी बचा सकेगी।
फिलहाल ट्रायल की प्रक्रिया में है वैक्सीन
हालांकि यह वैक्सीन आम लोगों के लिए अभी उपलब्ध नहीं है। फिलहाल इसका परीक्षण चल रहा है, जिसे हम ट्रायल फेज कहते हैं। रूस के वैज्ञानिक अलग-अलग मरीजों पर इसे आज़मा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसका असर सही तरीके से हो रहा है या नहीं। जब तक इसका पूरा डेटा सामने नहीं आता, तब तक इसे बाजार में नहीं लाया जाएगा।
दुनियाभर के डॉक्टरों की इस पर नज़र है
रूस की इस नई खोज पर सिर्फ वहां के ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के डॉक्टर और वैज्ञानिक नजर बनाए हुए हैं। सभी यह जानना चाहते हैं कि ये वैक्सीन वाकई में कितनी असरदार है। अगर ये वैक्सीन उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो हो सकता है भविष्य में इसे वैश्विक स्तर पर कैंसर के इलाज में इस्तेमाल किया जाए।
आम लोगों को कब मिल सकती है ये वैक्सीन?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर कब लोगों को लगनी होगी शुरू ये वैक्सीन? विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सभी ट्रायल सफल होते हैं, तो आने वाले एक-दो सालों में यह वैक्सीन मरीजों को दी जा सकती है। शुरुआत में यह वैक्सीन गंभीर मरीजों को दी जाएगी और फिर धीरे-धीरे इसे आम लोगों के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कैंसर के इलाज में एक नई उम्मीद की किरण
अब तक कैंसर का इलाज बहुत जटिल और दर्दभरा रहा है। कीमोथेरेपी, रेडिएशन या सर्जरी सबमें साइड इफेक्ट्स और तकलीफें जुड़ी होती हैं। लेकिन रूस की इस नई वैक्सीन से लोगों को एक ऐसा विकल्प मिल सकता है जो कम दर्दनाक और ज्यादा असरदार हो। यह खबर वाकई में कैंसर के इलाज में एक और सफलता है, जो लाखों लोगों के लिए राहत बन सकती है।
अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह वैक्सीन आने वाले वक्त में कैंसर के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
