Health Tips: स्‍प्राउट्स को कच्चा खाना चाहिए या उबालकर? जानें अंकुरित अनाज को खाने का सही तरीका

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 03:39 PM IST

Raw vs Cooked sprouts: हेल्दी डाइट फॉलो करने वाले लोग स्प्राउट्स को अपनी डाइट चार्ट में जरूर शामिल करते हैं। लेकिन कहीं ना कहीं यह सवाल उनके दिमाग में चलता रहता है कि हमारे स्वास्थ्य के लिए कैसा स्प्राउट्स खाना सही होता है। इसे कच्चा खाना चाहिए या उबालकर?

KEY HIGHLIGHTS
  • कच्चा स्प्राउट्स खाने से हो सकती है फूड पॉइजनिंग
  • कच्चे बीजों को पचाने में होती है मुश्‍किल
  • किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है कच्चा अंकुरित अनाज

How To Eat Sprouts: अंकुरित बीजों का सेवन हमारे सेहत के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। इसमें कम कैलोरी के साथ ही मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन सी भरपूर मात्रा (Health Benefits of Sprouts) में पाए जाते हैं। स्प्राउट्स न्यूट्रिशन से भरे होते हैं। फिटनेस बनाने की चाह रखने वाले इसे अपनी डाइट में जरूर अपनाते हैं। बहुत से लोग रोजाना कच्चे अंकुरित अनाज(How should we Eat Sprouts) का सेवन करते हैं। लेकिन उन्हें कभी भी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं कई ऐसे भी होते हैं जिन्हें अपच और गैस जैसी समस्याओं जूझना पड़ता है।

How Should we Eat Sprouts Raw vs Boiled

इस तरह खाएं स्प्राउट्स होंगे बहुत फायदे

कच्चा स्प्राउट्स खाने के साइड इफेक्ट्स

स्प्राउट्स को बनाने की प्रक्रिया में कई ऐसे बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकते हैं। कच्चा स्प्राउट्स खाने से (Side Effects of Raw Sprouts) हमें पाचन संबंधी परेशानी और फूड प्वाइजनिंग की दिक्कत होने का खतरा बढ़ जाता है। इसे कच्चा खाने के बाद कई लोगों की यह शिकायत होती है कि उन्हें काफी देर तक गैस महसूस होती है और पेट फूलना, पेट में ऐठन, मतली और उल्टी जैसी समस्या देखने को भी मिलती है। ये परेशानी ज्यादातर बच्चों, प्रेग्नेंट औरतों और बुजुर्गों में देखा जाता है।

End of Feed