Jyotika Weight Loss Secret In Hindi: बॉलीवुड और साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस ज्योतिका इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी चर्चा में हैं। 46 साल की उम्र में उन्होंने जो बदलाव किए हैं, वो किसी को भी हैरान कर सकते हैं। तीन महीने के अंदर उन्होंने पूरे 9 किलो वजन घटाया और अब उनका फिगर इतना फिट और टोन्ड हो गया है कि लोग कहने लगे हैं कि ये तो 46 की होकर 26 की लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका जिम वर्कआउट वीडियो वायरल हो रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन ज्योतिका ने ये सब अचानक नहीं किया, इसके पीछे है कड़ी मेहनत, सही डाइट और पक्का इरादा। आइए जानते हैं कैसे उन्होंने ये कमाल किया।
Jyotika Weight Loss Secret In Hindi
ज्योतिका ने वेट लॉस कैसे किया - How Did Jyotika Lose Weight In Hindi
फिटनेस का फुल फोकस
ज्योतिका ने अपने वेट लॉस की शुरुआत डाइट से की। उन्होंने कोई फैंसी डाइट नहीं अपनाई, बल्कि सीधी-सादी एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट को अपनाया। इसमें प्रोसेस्ड फूड, शुगर और ग्लूटन से दूरी बनाई और ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और हेल्दी फैट्स जैसे ऑप्शन्स को चुना। इस डाइट की इंस्पिरेशन उन्हें विद्या बालन से मिली, जिन्होंने खुद इस डाइट से शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया था।
वर्कआउट बना रूटीन का हिस्सा
सिर्फ डाइट से काम नहीं चलता ये बात ज्योतिका अच्छे से जानती थीं। इसलिए उन्होंने रेगुलर वर्कआउट करना शुरू किया। उनके फिटनेस ट्रेनर महेश घाणेकर ने उन्हें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो और बॉडी वेट एक्सरसाइज जैसे प्लैंक्स, स्क्वैट्स और पुश-अप्स की मदद से फिटनेस जर्नी में गाइड किया। उन्होंने हर दिन कम से कम एक घंटा अपने शरीर को दिया और यही उनकी सबसे बड़ी जीत रही।
How Did Jyotika Lose Weight In Hindi
डिसिप्लिन और लाइफस्टाइल का रोल
ज्योतिका ने सिर्फ जिम में पसीना नहीं बहाया, बल्कि अपनी पूरी लाइफस्टाइल में बदलाव किया। उन्होंने समय पर सोना, सात-आठ घंटे की नींद लेना और माइंडफुलनेस जैसे हेल्दी हैबिट्स को अपनाया। उनका मानना है कि अगर माइंड स्ट्रॉन्ग हो, तो बॉडी अपने आप फॉलो करती है।
सोशल मीडिया पर बनीं मोटिवेशन
ज्योतिका भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनका एक वीडियो काफी वायरल हो गया जिसमें वो वर्कआउट करती दिख रही हैं। उस वीडियो के बाद फैंस ने उन्हें "रेगुलर जिम मोटिवेशन" कहना शुरू कर दिया। कमेंट्स में लोगों ने उनकी फिटनेस और एनर्जी की खूब तारीफ की।
उम्र को पीछे छोड़ने वाला एटीट्यूड
ज्योतिका ने एक बहुत सिंपल लेकिन पावरफुल लाइन कही - “मैं उम्र को खुद पर हावी नहीं होने दूंगी।” और उन्होंने सच में करके दिखाया। 46 की उम्र में जो फिटनेस उन्होंने हासिल की है, वो कई यंगस्टर्स को भी इंस्पायर कर रही है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन दिखाता है कि अगर मन बना लिया जाए, तो उम्र सिर्फ एक नंबर है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
