क्या आप भी तकिए में मुंह दबाकर सोते हैं, जानिए इससे होने वाले 7 नुकसान

Sleeping With Face In Pillow: क्या पेट के बल या तकिए में मुंह दबाकर सोना सही है? डॉक्टर से जानिए इस आदत के बड़े नुकसान और बेहतर नींद के लिए सही सोने का तरीका।

Sleeping With Face In Pillow: दिनभर की थकान के बाद हर कोई अच्छी नींद चाहता है। लेकिन सिर्फ कितने घंटे सोते हैं, यह ही मायने नहीं रखता बल्कि आप किस तरह सोते हैं, यह भी सेहत पर असर डालता है। कई लोगों को पेट के बल या तकिए में मुंह दबाकर सोने में ज्यादा आराम मिलता है। यह आदत बचपन से भी हो सकती है या फिर बिना सोचे-समझे बन जाती है। हालांकि, लंबे समय तक इसी स्थिति (sleeping position) में सोना शरीर के कई हिस्सों पर दबाव बढ़ा सकता है।

Sleeping With Face In Pillow

तकिए में मुंह दबाकर सोना क्यों है नुकसानदेह

शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के सीनियर कंसल्टेंट (इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट) डॉ. श्रेय श्रीवास्तव बताते हैं कि तकिए में मुंह दबाकर सोने से सिर्फ गर्दन या पीठ ही नहीं, बल्कि सांस लेने, त्वचा और नींद की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए अगर यह आपकी रोज की आदत है, तो इसके नुकसान जानना जरूरी है।

End of Feed