हेल्थ

छाती में दर्द के साथ हो रही सांस लेने में तकलीफ, हार्ट में पानी भरने का हो सकता है संकेत, इग्नोर न करें ये लक्षण

Signs Of Water In Heart In Hindi: अक्सर हम देखते हैं कि लोगों को सांस संबंधी समस्याएं और सीने में दर्द आदि की तकलीफ काफी परेशान करती है। लेकिन छाती में दर्द या सांस लेने की तकलीफ को हल्के में मत लें। ये हार्ट की गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। समय पर जांच और इलाज से बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस तरह के संकेत तब नजर आते हैं, जब दिल में पानी भर जाता है। इन्हें नजरअंदाज जानलेवा हो सकता है, यहां जानें इनके बारे में विस्तार से...

Image

Signs Of Water In Heart In Hindi

Signs Of Water In Heart In Hindi: कभी-कभी हमें सीने में हल्का दर्द या सांस लेने में परेशानी होती है और हम सोचते हैं कि ये गैस या थकान की वजह से हो रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये लक्षण हार्ट में पानी भरने का संकेत भी हो सकते हैं? जी हां, हमारे शरीर में कुछ ऐसे संकेत होते हैं जो इस गंभीर स्थिति की ओर इशारा करते हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह जानलेवा भी बन सकती है। इसलिए अगर आपको सांस फूलना, थकान, सीने में भारीपन जैसे लक्षण दिखें, तो उन्हें नजरअंदाज बिल्कुल न करें।

दिल में पानी भरने के लक्षण - Symptoms Of Water In Heart In Hindi

1. सांस लेने में तकलीफ

जब दिल के चारों ओर तरल जमा होने लगता है, तो वह फेफड़ों पर दबाव डालता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। खासकर लेटते समय या थोड़ी सी मेहनत के बाद सांस फूलना, इस स्थिति का सामान्य लक्षण हो सकता है।

2. सीने में दर्द या भारीपन

अगर आपको सीने में बार-बार हल्का दर्द या दबाव महसूस होता है, तो यह हार्ट में पानी भरने की वजह से हो सकता है। ये दर्द कभी-कभी पीठ या गर्दन तक भी जा सकता है।

Symptoms Of Water In Heart In Hindi

Symptoms Of Water In Heart In Hindi

3. लगातार थकान महसूस होना

जब दिल सही तरीके से खून पंप नहीं कर पाता, तो शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचती और हम बिना किसी भारी काम के भी थका हुआ महसूस करते हैं।

4. पैरों या पेट में सूजन

पेरिकार्डियल इफ्यूजन के कारण शरीर में तरल जमा होने लगता है, जो पैरों, टखनों और कभी-कभी पेट में सूजन के रूप में दिख सकता है।

5. चक्कर आना या हल्कापन महसूस होना

खासकर जब आप अचानक खड़े होते हैं और आपको चक्कर जैसा लगे, तो यह भी संकेत हो सकता है कि दिल ठीक से काम नहीं कर रहा है।

अगर कोई व्यक्ति ऊपर बताए गए लक्षण नोटिस करता है, तो इग्नोर न करें। दिल में पानी भरना या पेरिकार्डियल इफ्यूजन एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है और समय पर इलाज जरूरी होता है। यह जानलेवा हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article