जानलेवा साबित हो सकता है स्वेटर और मोजे पहनकर सोना, मिर्गी का दौरा पड़ने का है खतरा

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Jan 20, 2023, 05:35 PM IST

Side effects of wearing sweater and socks: सर्दी में स्वेटर और मोजे पहनकर सोने की कई लोगों की आदत होती है। हालांकि, ये आदत कई बार जानलेवा भी साबित हो सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे दिल की बीमारी के अलावा मिर्गी का भी खतरा हो सकता है। जानिए क्या हैं खतरे।

KEY HIGHLIGHTS
  • देश के कई हिस्सों में शीत लहर चल रही है।
  • स्वेटर, मोजे पहनकर भूलकर भी न सोएं।
  • हार्ट अटैक और मिर्गी का हो सकता है खतरा।

मुंबई. देश के कई हिस्सों में शीत लहर चल रही है। वहीं, पहाड़ की वादियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। कई जगह तापमान पांच डिग्री से भी कम हो गया है। ऐसे में हर कोई स्वेटर, जैकेट पहनकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। वहीं, कई लोग दस्ताने,टोपी और मोजे पहनकर अपने हाथ, पैर और कान को ठंड से बचा रहे हैं। रात को सोते समय कई बार स्वेटर, मोजे और टोपी पहनकर सोते हैं। ये ठंड से बचाव तो करता है लेकिन, कई बार ये जानलेवा साबित हो सकती है। यहां तक कि मिर्गी का दौरा पड़ने का खतरा पड़ सकता है।

Sweater-and-socks

Sweater and Socks

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक ऊन हीट इंसुलेटर है। इसके रेशो में भारी मात्रा में एयर ट्रैप हो जाती है। ये शरीर में पैदा होने वाली गर्माहट को लॉक कर देता है। स्वेटर, मोजे और टोपी पहनकर सोने से खून के सर्कुलेशन में कमी आ सकती है। इसके अलावा दम भी घुट सकता है। वहीं, नींद में भी कमी आती है। यदि गर्म कपड़ों के कारण एलर्जी हो रही है तो शरीर कई संकेत देता है। इनमें से कुछ प्रमुख हैं- सांस लेने में दिक्कत होना। बार-बार खुजली होना, रैशेज की समस्या, बार-बार खांसी आना और नाक बहना आदि।

End of Feed