सीढ़ियां चढ़ने या चलने में फूलती है सांस, हो जाएं सावधान; ब्लड में इस लिपिड के बढ़ने का हो सकता है संकेत

Shortness of Breath & High Triglycerides: अगर थोड़ा सा काम करने पर आपकी सांस फूलती हो तो सावधान हो जाएं। ये केवल फिटनेस की कमी नहीं बल्कि आपकी बॉडी में बढ़ा हुआ लिपिड हो सकता है।

Shortness of Breath & High Triglycerides: अगर थोड़ी दूर चलने, सीढ़ियां चढ़ने या सामान्य काम करने पर ही सांस फूलने लगती है तो इसे हमेशा सिर्फ कमजोरी या फिटनेस की कमी मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासतौर पर जब पहले इतनी मेहनत में सांस नहीं फूलती थी और अब यह परेशानी बार-बार होने लगी है। इसके पीछे दिल, फेफड़ों, एनीमिया, वजन, फिटनेस या मेटाबॉलिक हेल्थ से जुड़ी कई वजहें हो सकती हैं।

Shortness of Breath & High Triglycerides  सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना

सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना

इनमें से सबसे ज्यादा संभावना ब्लड में बढ़ा हुआ ट्राइग्लिसराइड भी होने की है। हालांकि हांफना हाई ट्राइग्लिसराइड का सीधा लक्षण नहीं है, लेकिन लगातार बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड्स शरीर में मौजूद कार्डियो-मेटाबोलिक रिस्क से जुड़े होते हैं। 2026 की ACC/AHA समेत कई प्रमुख संस्थाओं की नई डिस्लिपिडेमिया गाइडलाइन में ट्राइग्लिसराइड-रिच लिपोप्रोटीन और एथेरोस्क्लेरोटिक कार्डियोवस्कुलर डिजीज यानी धमनियों से जुड़ी हृदय संबंधी बीमारी के जोखिम के बीच मजबूत संबंध बताया है।

End of Feed