Shigella Infection Alert: क्या है शिगेला इन्फेक्शन, जिसने केरल में ली मासूम की जान, 2 और बच्चे मिले संक्रमित

Shigella Infection: हाल ही में केरल में शिगेला इन्फेक्शन की वजह से एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई, साथ ही 2 और बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं। आइए जानते हैं क्या है शिगेला इन्फेक्शन, यह कितना खतराक है, लक्षण और बचाव।

Shigella Infection: हाल ही में केरल से आई एक खबर ने लोगों को चिंता में डाल दिया। यहां शिगेला इन्फेक्शन की वजह से एक 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे भी इस संक्रमण की चपेट में पाए गए हैं। वायनाड के एक स्कूल से भी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने की खबर भी सामने आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। सवाल यह है कि आखिर शिगेला इन्फेक्शन क्या होता है और यह कितना खतरनाक हो सकता है? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

Shigella Infection Alert

शिगेला संक्रमण क्या है, यहां जानिए लक्षण और बचाव

क्या है शिगेला इन्फेक्शन

शिगेला एक तरह का बैक्टीरिया है, जो पेट और आंतों में संक्रमण पैदा करता है। इसकी वजह से व्यक्ति को बार-बार दस्त लग सकते हैं, पेट में तेज दर्द हो सकता है, बुखार आ सकता है और उल्टी भी हो सकती है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में यह संक्रमण ज्यादा गंभीर रूप ले सकता है।

End of Feed