हेल्थ

Beetroot Benefits: आलिया भट्ट की फिटनेस का सीक्रेट है चुकंदर का सलाद, सेहत को मिलते हैं ये गजब फायदे

Beetroot Benefits: शरीर को फिट रखने के लिए चकुंदर काफी ज्यादा फायदेमंद है। आप अपनी डाइट में सलाद में चुकंदर को शामिल कर सकते हैं, या फिर आप रोज 1 गिलास चुकंदर का जूस पी सकते हैं।

Image

Beetroot Benefits: आलिया भट्ट की फिटनेस का सीक्रेट है चुकंदर का सलाद।

Photo : Twitter

Beetroot Benefits: चुकंदर (Beetroot) एक ऐसी चीज है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। लाल रंग के चुकंदर (Beetroot Benefits) को लोग कई तरह से खाना पसंद करते हैं। कोई सलाद में चुकंदर (Beetroot Salad) को खाना पसंद करता है, तो कोई इसका जूस पीना। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिटनेस का सीक्रेट चुकंदर है। वह अपनी डाइट में चुकंदर को सलाद (Alia Bhatt Diet Plan) के तौर पर खाती हैं। चुकंदर खाने के कई सारे फायदे (Health Benefits Of Beetroot) होते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि चुकंदर खाने से शरीर को और क्या-क्या फायदा मिलता है।

चुकंदर खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे (Health Benefits Of Beetroot)

बढ़ता है स्टैमिना

रोजाना चुकंदर खाने से स्‍टैमिना बढ़ता है। दरअसल चुकंदर कई विटामिंस और मिनरल्‍स से भरपूर होता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

चुकंदर खाने से हड्डियां काफी ज्यादा मजबूत बनी रहती हैं। दरअसल चुकंदर में पाए जाने वाले गुण हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद करते हैं।

दिल के लिए है फायदेमंद

रोज चुकंदर का जूस पीने से दिल से जुड़े रोगों का खतरा काफी कम होता है, जिसमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेल्योर आदि शामिल हैं।

बढ़ता है खून

रोज चुकंदर के सेवन से खून बढ़ाया जा सकता है। दरअसल चुकंदर में कैल्शियम, आयोडरन, आयरन, सोडियम, फोलिक एसिड, विटामिन और पोटैशियम होता है।

पाचन रहता है सही

चुकंदर का सेवन पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दरअसल इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये पेट से संबंधित बीमारियों, जैसे कब्ज आदि के लिए फायदेमंद होता है।

बीपी मरीजों के लिए है फायदेमंद

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए चकुंदर काफी ज्यादा फायदेमंद है। दरअसल चुकंदर में नाइट्रेट्स होता है, जो बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम... और देखें

End of Article