विटामिन-डी की कमी और कैंसर का क्या है संबंध? जानें कैसे कम किया जा सकता है इसका खतरा

Relation Between Cancer And Vitamin D : विटामिन-डी न केवल आपकी हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होती है, बल्कि इसकी कमी के कारण आपको पेट के कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। जी हां आज हम आपको विटामिन-डी की कमी और पेट के कैंसर का संबंध बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Relation Between Cancer And Vitamin D : विटामिन-डी जिसे सनशाइन विटामिन के नाम से भी जाना जाता है, हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी विटामिन है। यह हमारी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। विटामिन-डी हमारे शरीर में सेल्स ग्रोथ व ब्लड प्रेशर रेगुलेशन में भी मदद करता है। क्योंकि विटामिन-डी की कमी होने पर शरीर कैल्शियम को अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है, जिससे हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा कई तरह की अन्य समस्याएं भी शरीर में पैदा होने होने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन-डी की कमी के कारण आपको कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा भी होता है। जी हां आज हम आपको विटामिन-डी की कमी और पेट के कैंसर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

cancer and vitamin d

क्यों बढ़ रहा कैंसर का खतरा?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक हेल्थ स्टडी की मानें तो भारत में 70% से ज्यादा लोग विटामिन-डी की कमी से लगातार जूझ रहे हैं। इसका साफ मतलब है कि 4 में से 3 लोगों के शरीर में विटामिन-डी की देखी जा रही है। यही कारण हैं कि देश में शरीर के अलग-अलग भागों से जुड़े कैंसर का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है।

End of Feed