भारत में मिला मंकीपॉक्स का नया स्ट्रेन, जानें कितना खतरनाक है जानलेवा वायरस का ये नया रूप

Monkeypox Virus in India : अफ्रीका के देशों में कहर मचाने वाले मंकीपॉक्स वायरस का पहला मामले मिले अभी कुछ ही दिन हुए हैं। कि अब इस वायरस के नए वेरिएंट का पहला मामला भी भारत में देखने को मिल गया है। आइए जानते हैं क्या है ये नया वेरिएंट और कितना है खतरनाक?

New Strain of Monkeypox : कोरोना वायरस के कहर से दुनिया अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाई है कि एक और जानलेवा वायरस ने दुनिया भर में कहर मचाना शुरू कर दिया है। अफ्रीका के देश से शुरू हुआ ये वायरस देखते देखते कई अलग अलग देशों में लोगों की जान ले चुका है। जी हां हम बात कर रहे हैं जानलेवा और खतरनाक वायरस मंकीपॉक्स की जिसका पहला मरीज भारत में अभी हाल ही में मिला है। लेकिन इससे भी ज्यादा चिंता की बात ये हैं कि इस वायरस के नए और खतरनाक वेरिएंट 'क्लेड 1 बी' का पहला मामला भी केरल से सामने आया है। तेजी से फैलने वाला ये खतरनाक वायरस कांगो सहित कई देशों में अपना कहर मचा चुका है। केरल के मलप्पुरम जिले में 38 साल के युवक में इस वायरस का संक्रमण पाया गया है। यह व्यक्ति हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करके वापस देश लौटा था। इस लेख के माध्यम से हम आपको इस वायरस की गंभीरता और इसके लक्षण के बारे में बताने जा रहे हैं।

new varient of monkeypox virus

केरल में जारी हुआ अलर्ट

मंकीपॉक्स वायरस के इस नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए केरल की सरकार ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते अस्पतालों में मंकीपॉक्स वायरस के मरीजों के लिए अलग से वार्ड तैयार किए जा रहे हैं, और स्वास्थ्य विभाग इस वायरस की रोकथाम के लिए कई स्तर पर प्लानिंग कर रहा है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग भी इस वायरस को लेकर काफी सतर्क हो गया है।

एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी

मंकीपॉक्स का मामला सामने आने के बाद केरल सरकार ने एक बैठक की। जिसमें राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने इसके मामलों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए। इस बैठक में तय हुआ कि सभी जिलों में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएं और विदेश से आने वाले यात्रियों की गहनता से जांच की जाए। वहीं यदि आवश्यकता लगती है, तो राज्य में परीक्षण लैब की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।

मंकीपॉक्स के लक्षण - Symptoms of Monkeypox Virus

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2022 में मंकीपॉक्स को इंटरनेशनल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। साल 2022 से अब तक देश में कुल 30 मरीज इस वायरस के संक्रमण के मिल चुके हैं। इसके लक्षणों की बात करें तो तेज बुखार, शरीर पर दाने होना और लिंफ नोड्स में सूजन शामिल है।

End Article
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस औ...

End of Feed