बारिश में देर से सूखते कपड़े पहनने की गलती पड़ सकती है भारी, 5 हेल्थ रिस्क जो ज्यादातर लोग नहीं जानते

Damp Clothes Health Risks: क्या आप जानते हैं, मानसून में देर से सूखने वाले कपड़े पहनना आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जानिए गीले या अधसूखे कपड़ों से होने वाले 5 हेल्थ रिस्क।

Damp Clothes Health Risks: बारिश का मौसम आते ही एक परेशानी लगभग हर घर में शुरू हो जाती है - कपड़ों का देर से सूखना। कई बार कपड़े बाहर से तो सूखे लगते हैं, लेकिन उनमें हल्की नमी बनी रहती है। जल्दबाजी में लोग ऐसे ही कपड़े पहन लेते हैं। यह एक छोटी सी गलती लग सकती है, लेकिन इसका असर आपकी त्वचा और सेहत पर पड़ सकता है।

Damp Clothes Health Risks

बारिश में भूलकर न पहनें गीले-सीलन वाले कपड़े

हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. दिलीप गुडे के अनुसार, गीले या अधसूखे कपड़ों में नमी बनी रहती है, जिससे कीटाणुओं और फंगस को बढ़ने का मौका मिलता है। यही वजह है कि मानसून में त्वचा से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं।

End of Feed