Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में गर्भवती महिलाएं UTI से कैसे बचें? जानें एक्सपर्ट के बताए टिप्स

Monsoon Health Tips: मानसून में गर्भवती महिलाओं में UTI का खतरा बढ़ जाता है। इस लेख में एक्सपर्ट से जानिए पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करते समय बरती जाने वाली जरूरी सावधानियां और खानपान से जुड़ी सलाह।

Monsoon Health Tips: मानसून का मौसम जितना सुहाना लगता है, गर्भवती महिलाओं के लिए उतना ही परेशानी भरा भी हो सकता है। बारिश के दौरान बढ़ी हुई नमी, कम पानी पीने की आदत और प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव मिलकर यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI During Pregnancy) का खतरा बढ़ा देते हैं। यदि समय पर इसका इलाज न हो तो यह इंफेक्शन किडनी तक पहुंच सकता है और कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बन सकता है। इसमें समय से पहले प्रसव (Preterm Birth) जैसी जटिलताओं का जोखिम भी शामिल है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आखिर मानसून में UTI का खतरा क्यों बढ़ता है और इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए हमने बात की महानंदन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा की प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. सृष्टि साल्वटकर से...

Monsoon Health Tips

मानसून के लिए हेल्थ टिप्स

मानसून और प्रेगनेंसी का 'डबल रिस्क' क्या है

डॉ. सृष्टि साल्वटकर के अनुसार, गर्भावस्था में बढ़ता हुआ यूटेरस (गर्भाशय) ब्लैडर और यूरिन नलिकाओं पर दबाव डालता है। इसकी वजह से कई बार पेशाब पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाता, जिसे मेडिकल भाषा में Urinary Stasis कहा जाता है। जब यूरिन लंबे समय तक ब्लैडर में ठहरता है, तो बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका मिलता है।

End of Feed