हेल्थ

क्या प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी एक ही होती है? डॉक्टर ने बताई सर्जरी की रिस्क, कौन सी गलतियों से बचना चाहिए

प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी को लोग एक ही समझते हैं। हालांकि ये अलग हैं और दोनों में कुछ जोखिम भी जुड़े रहते हैं। इसलिए किसी भी सर्जरी से पहले योग्य डॉक्टर चुनें, पूरी जानकारी लें और बिना सोचे-समझे या ट्रेंड के दबाव में कोई फैसला न करें।

Image

Plastic Surgery And Cosmetic Surgery

Difference Between Plastic and Cosmetic Surgery: आज के दौर में हर कोई बेहतर और अट्रैक्टिव दिखना चाहता है। सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो देखकर कई लोग प्लास्टिक सर्जरी और कॉस्मेटिक सर्जरी की ओर आकर्षित होते हैं। हालांकि, कई लोगों को ये फेशियल सर्जरी एक सी ही लगती हैं, लेकिन असल में दोनों सर्जरी में काफी फर्क होता है।प्लास्टिक सर्जरी का शारीरिक समस्याओं या किसी दुर्घटना के बाद शरीर के डैमेज हिस्से को ठीक करने के लिए होती है। वहीं, कॉस्मेटिक सर्जरी सुंदरता को निखारने के लिए।

लेकिन किसी भी सर्जरी से पहले उसके फायदे और संभावित जोखिमों को अच्छी तरह समझना जरूरी है। इस तरह की सर्जरी सिर्फ फैशन या ट्रेंड का हिस्सा नहीं, बल्कि एक गंभीर मेडिकल प्रक्रिया है। इसलिए इसे सोच-समझकर और पूरी जानकारी के साथ ही चुनना सबसे सही कदम होता है। वरिष्ठ सलाहकार, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, शारदा केयर हेल्थसिटी के डॉ. तन्मय रॉय से समझिए दोनों प्रकार की सर्जरी के बीच क्या फर्क है।

प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी एक ही है क्या

प्लास्टिक सर्जरी का मुख्य उद्देश्य शरीर के किसी खराब या डैमेज वाले हिस्से को ठीक करना होता है। यह जन्मजात समस्या, जलने, चोट लगने या किसी बीमारी के बाद शरीर के हिस्से को सामान्य बनाने के लिए की जाती है।

Difference Between Plastic And Cosmetic Surgery

Difference Between Plastic And Cosmetic Surgery

वहीं कॉस्मेटिक सर्जरी का उद्देश्य व्यक्ति की सुंदरता या लुक को बेहतर बनाना होता है। जैसे नाक का आकार बदलना, चेहरे की झुर्रियां कम करना, लिप्स या चिन की शेप सुधारना या शरीर के किसी हिस्से का आकार बदलना।

क्या हो सकते हैं जोखिम?

प्लास्टिक तो कॉस्मेटिक दोनों ही प्रकार की सर्जरी में रिस्क होती है। तो अगर आप किसी भी तरह की सर्जरी करवाने वाले हैं, तो आपको इनके बारे में पता होना चाहिए। सर्जरी या ऑपरेशन के बाद संक्रमण, सूजन, दर्द, ज्यादा खून बहना या दाग रह जाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में मनचाहा परिणाम भी नहीं मिलता और दोबारा सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। यदि मरीज को पहले से कोई गंभीर बीमारी है, तो फिर ये वाला रिस्क और बढ़ सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

इस तरह की सर्जरी काफी रिस्की होती हैं, इसलिए सही डॉक्टर और ट्रिटमेंट का चुनाव करना जरूरी है। सिर्फ सस्ता पैकेज देखकर सर्जरी न करवाना भारी पड़ सकता है। साथ ही साथ सोशल मीडिया की तस्वीरें देखकर जरूरत से ज्यादा उम्मीदें न रखना भी गलत हो सकता है। ऐसी सर्जरी से पहले अपनी पूरी मेडिकल जांच जरूर करवाएं। डॉक्टर से अपनी बीमारी, एलर्जी और दवाओं की पूरी जानकारी जरूर साझा करें। वहीं ऑपरेशन के बाद दी गई सलाह और देखभाल के नियमों का पालन करना भी बहुत जरूरी है।

अगर सर्जरी किसी मेडिकल जरूरत के लिए हो तो उसके फायदे अधिक हो सकते हैं। लेकिन केवल फैशन या दूसरों जैसा दिखने की इच्छा में जल्दबाजी करना सही नहीं है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article