प्रेगनेंसी में बार-बार होती है एसिडिटी, डॉक्टर ने बताए राहत पाने के आसान तरीके, ज्यादातर महिलाएं करती हैं ये गलती

Pregnancy Acidity Relief Tips: आपने देखा होगा कि गर्भवती महिलाओं को सीने में जलन की समस्या काफी परेशान करती है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि प्रेगनेंसी में बार-बार एसिडिटी और सीने में जलन क्यों होती है? यहां जानिए वजह।

Pregnancy Acidity Relief Tips: प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में कई बदलाव होते हैं। इसी वजह से बहुत-सी महिलाओं को सीने में जलन, खट्टी डकारें, पेट फूलना और मुंह में खट्टा स्वाद आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। खासकर गर्भावस्था के दूसरे और तीसरे चरण में यह परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है। कई महिलाएं इसे सामान्य मानकर सहती रहती हैं, लेकिन कुछ आसान बदलाव करके इससे काफी राहत पाई जा सकती है।

Pregnancy Acidity Relief Tips

प्रेगनेंसी में एसिडिटी कर रही है परेशान तो ये उपाय अपनाएं

अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति शर्मा बताती हैं कि प्रेगनेंसी में पेट का खाना सामान्य से थोड़ा धीमे पचता है। साथ ही जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, पेट पर दबाव बढ़ने लगता है। यही कारण है कि एसिड ऊपर की तरफ आने लगता है और सीने में जलन महसूस होती है।

End of Feed