सेहत और प्रकृति दोनों का दुश्मन बनी प्लास्टिक, मानव जीवन के लिए गंभीर संकट, लैंसेट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Plastic Has Become The Enemy Of Both Health And Nature: लैंसेट की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि प्लास्टिक सिर्फ पर्यावरण ही नहीं, मानव जीवन के लिए भी एक गंभीर खतरा बन चुका है। माइक्रोप्लास्टिक और हानिकारक रसायन जन्म से बुढ़ापे तक बीमारियों की वजह बनते हैं। जानिए इस रिपोर्ट में क्या कहा गया है और क्यों अब प्लास्टिक को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है।

Plastic Has Become The Enemy Of Both Health And Nature: हम रोजमर्रा की जिंदगी में प्लास्टिक का खूब इस्तेमाल करते हैं। इसमें बोतलें, पैकेजिंग, थैलियां और न जाने कितनी चीजें शामिल हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह प्लास्टिक हमारी सेहत और पर्यावरण को कितनी गंभीर हानि पहुंचा रही है? मशहूर मेडिकल जर्नल 'द लैंसेट' की नई रिपोर्ट इसी खतरे की ओर इशारा करती है। रिपोर्ट बताती है कि प्लास्टिक, जिसमें माइक्रोप्लास्टिक और खतरनाक केमिकल्स शामिल हैं, न सिर्फ इंसानों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण को भी बर्बाद कर रहे हैं।

Plastic Has Become The Enemy Of Both Health And Nature

Plastic Has Become The Enemy Of Both Health And Nature

प्लास्टिक से जुड़ी बीमारियों का बढ़ता खतरा

लैंसेट रिपोर्ट के अनुसार, प्लास्टिक मानव जीवन के हर चरण पर बीमारियों का कारण बनता है - चाहे वह जन्म हो या बुज़ुर्गावस्था। प्रोफेसर फिलिप लैंडरिगन के मुताबिक, इससे हर साल 1.5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का हेल्थ नुकसान हो रहा है।

End of Feed