ब्लोटिंग अब नहीं बनेगी टेंशन, इन घरेलू उपायों से दिखेगा पेट पहले जैसा पतला, एक झटके में निकल जाएगी सारी हवा

Pet fulne ke gharelu upay: क्या आप भी ब्लोटिंग और गैस की समस्या से परेशान हैं? तो रात को सोने से पहले एक खास नुस्खा आजमाएं। यह घरेलू नुस्खा पेट की सूजन कम करता है, वॉटर रिटेंशन घटाता है और वजन कम करने में भी मददगार है। यह आपको ब्लोटिंग की समस्या से चुटकियों में राहत दिला सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

Pet fulne ke gharelu upay: अक्सर हम देखते हैं कि खाना खाने के बाद पेट फूला-फूला सा महसूस होता है, जैसे अंदर गैस भर गई हो। इस स्थिति को ही ब्लोटिंग कहा जाता है। कई बार यह इतनी बढ़ जाती है कि कपड़े टाइट लगने लगते हैं और आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। लेकिन अब ब्लोटिंग को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि कुछ घरेलू मसालों से बनी एक खास चाय गैस और फुलावट को मिनटों में दूर कर सकती है। अगर इसे रोज रात को सोने से पहले पिया जाए तो सुबह पेट हल्का और फ्लैट महसूस होता है।

Pet fulne ke gharelu upay

Pet fulne ke gharelu upay

ब्लोटिंग का आसान घरेलू इलाज

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि ब्लोटिंग को खत्म करने के लिए किसी दवा की नहीं बल्कि किचन में मौजूद मसालों की जरूरत है। कुछ मसाले जैसे छोटी इलायची, बड़ी इलायची, जीरा, अजवाइन, सौंफ, सेंधा नमक, हींग और जावित्री पेट की गैस और फुलावट को निकालने में मदद करते हैं। इन मसालों का मिश्रण पेट को अंदर से साफ करता है और भारीपन तुरंत घटा देता है।

End of Feed