पंकज त्रिपाठी 30 मिनट में खाते हैं खाना, जानिए क्या धीरे खाना सच में सेहत के लिए फायदेमंद है

डॉक्टरों के मुताबिक धीरे खाना, अच्छी तरह चबाना और शरीर के पेट भरने के संकेतों पर ध्यान देना, महज पेट भरने से ज्यादा जरूरी है।

कुछ लोगों को बहुत तेज खाने की आदत होती है। कई बार तो हाथ में मोबाइल और सामने टीवी चल रहा होता है और पता ही नहीं चलता कि प्लेट कब खाली हो गई। वहीं मिर्जापुर के कालीन भैया उर्फ अभिनेता पंकज त्रिपाठी की खाने की आदत ऐसे लोगों से बिल्कुल उलट है। पंकज बताते हैं कि वह इन दिनों अपना खाना खाने में करीब 30 मिनट लगाते हैं।

Pankaj Tripathi

पंकज त्रिपाठी का फिटनेस सीक्रेट (Photo: Amazon Prime)

डॉक्टरों के मुताबिक धीरे खाना, अच्छी तरह चबाना और शरीर के पेट भरने के संकेतों पर ध्यान देना, महज पेट भरने से ज्यादा जरूरी है। खाना शुरू करने के तुरंत बाद दिमाग को यह पता नहीं चल पाता है कि पेट भर चुका है। डाइटीशियन्स के अनुसार, दिमाग को पेट भरा होने का संकेत मिलने में लगभग 20 से 30 मिनट लग सकते हैं। यही वजह है कि बहुत तेजी से खाने पर जरूरत से ज्यादा खाना खा लेने की संभावना बढ़ सकती है। कुछ देर बाद जब शरीर पेट भरने का संकेत देता है, तब तक हम आवश्यकता से अधिक खा चुके होते हैं।

End of Feed