Normal Salt Vs Sendha Salt: साधारण नमक और सेंधा नमक में क्या होता है अंतर? हेल्थ के लिए कौन सा नमक है बेस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 02:48 PM IST

Normal Salt Vs Sendha Salt: सेंधा नमक में प्राकृतिक रूप से आयोडीन मौजूद होता है। सेंधा नमक कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और कुदरती होने के कारण इसके साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं की जाती है। आयुर्वेद के साथ साथ विज्ञान में भी इसे सेहतमंद और शुद्ध माना गया है।

KEY HIGHLIGHTS
सेंधा नमक कई बीमारियों को रोकने में कारगर माना जाता है
स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है रॉक साल्ट
कुदरती रूप से आयोडीन से भरा होता है सेंधा नमक

Normal Salt Vs Sendha Salt: किसी भी खाने का स्वाद बिना नमक के फीका सा लगता है। स्वाद के साथ ही यह हमारे शरीर के लिए भी बेहद जरूरी होता है। लेकिन कभी-कभी इसके अधिक सेवन से हमारी बॉडी को कई नुकसान भी पहुंचते हैं। इसलिए इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए कि कौन सा नमक हमारे सेहत के लिए बेस्ट होता है। वैसे तो नमक तीन प्रकार के होते हैं, जिसमें साधारण नमक, काला नमक और सेंधा नमक शामिल है। हम जानेंगे कि कौन सा नमक हमारे सेहत के लिए अच्छा होता है और इनमें कौन-कौन से गुण पाए जाते हैं।

Normal Salt Vs Sendha Salt: साधारण नमक और सेंधा नमक में क्या होता है अंतर? हेल्थ के लिए कौन सा नमक है बेस्ट

सेंधा नमक

सेंधा नमक को कई जगहों पर लाहौरी नमक के नाम से भी जाना जाता है। यह हिमालई क्षेत्रों में चट्टानों के रूप में मौजूद होता है। यह खनिज क्रिस्टल के रूप में पाया जाता है। इसका रंग गुलाबी, बैंगनी और सफेद होता है। आयुर्वेद में इस नमक को विशेष महत्व दिया जाता है। बताया जाता है कि इस नमक के सेवन से उच्च रक्तचाप में कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। इसके अलावा हिंदू धर्म के किसी भी त्योहार या व्रत में इस नमक का ही प्रयोग किया जा सकता है। कहते हैं कि काला नमक भी एक तरह का सेंधा नमक होता है, जो पाचन संबंधी परेशानियों में फायदेमंद होता है।

End of Feed